16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यनाबालिग के साथ पति ने किया रेप, पत्‍नी ने वीडियो बनाकर वायरल...

नाबालिग के साथ पति ने किया रेप, पत्‍नी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, दोनों अरेस्‍ट

Published on

बदायूं

यूपी के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की से रेप किया जबकि उसकी पत्नी ने इस हरकत का वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दर्ज कर एफआईआर दर्ज ली गई है और पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को एक व्यक्ति ने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को किसी बहाने से अपने घर बुला लिया और फिर उसने उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसकी पत्नी मोबाइल से वीडियो बनाती रही। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने पीड़ित किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, इस डर से उसने किसी से भी घटना के बारे में कुछ भी नहीं कहा, लेकिन आरोपी की पत्नी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र को हो गई।

पुलिस के मुताबिक जब लड़की के परिवार वालों को वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने उससे इस बारे में पूछा तो उसने घटना की पुष्टि की जिसके बाद किशोरी ने दोनों के खिलाफ नामजद शिकायत की। फैजगंज बेहटा थाने के प्रभारी चरण सिंह राणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के लिए लड़की को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this