12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमैं आपकी फैन हूं... पल्लवी पटेल से मिलकर बोलीं लखीमपुर की अतिरिक्त...

मैं आपकी फैन हूं… पल्लवी पटेल से मिलकर बोलीं लखीमपुर की अतिरिक्त एसडीएम अमिता यादव

Published on

लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गैंगस्टर की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने आईं अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक पल्लवी पटेल से लखीमपुर की अतिरिक्त एसडीएम अमिता यादव बोली मैं आपकी फैन हूं, आपसे मिलकर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। उनकी यह टिप्पणी विशेष रूप से चर्चा का विषय बन गई है।

निघासन थाना क्षेत्र के हुलासी पुरवा गांव में बीते दिनों गैंगस्टर के आरोपी रामचंद्र मौर्य की पुलिस कस्टडी में मौत हुई थी। परिजनों का आरोप था कि पुलिस की पिटाई से रामचंद्र की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। पुलिस का कहना था कि आरोपी कच्ची शराब बनाने के कारोबार में शामिल था। उसके ऊपर गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसको पकड़ने गई थी, तो आरोपी मौके से भागा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का हंगामा हुआ और सड़क जाम की गई। जिस पर पुलिस ने लाठियां भी भाजी थीं। इस दौरान परिजनों को समझाते समय धौरहरा सीओ पी. सिंह और मझगई एसओ दया शंकर द्विवेदी का परिजनों को धमकाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

पूरे मामले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और कई पार्टियों के नेता रामचंद्र मौर्य के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इसी दौरान शुक्रवार को अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक पलवी पटेल भी रामचंद्र के मौर्य के घर पहुंची थीं। जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पल्लवी पटेल जिला मुख्यालय पहुंचीं। जहां वह एसपी संकल्प शर्मा से मिलीं। उन्होंने पीड़ित परिजनों की मांग पूरी करने और धमकाने वाले आरोपी पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग रखी, जिस पर एसपी संकल्प शर्मा ने पूरे प्रकरण की जांच कर एक हफ्ते में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसपी से मिलने के बाद जब पल्लवी पटेल बाहर निकलीं तो लखीमपुर में तैनात अतिरिक्त एसडीएम अमित यादव उनसे मिलीं। जहां वह उनसे बोलीं कि मैं आपसे मिलकर बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं, मैं आपकी फैन हूं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, वह किसी पार्टी की नहीं, बल्कि एक अधिकारी हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...