18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'मैं एक बड़ी सौगात लेकर आया हूं...', कश्मीर के सोनमर्ग में टनल...

‘मैं एक बड़ी सौगात लेकर आया हूं…’, कश्मीर के सोनमर्ग में टनल उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी

Published on

सोनमर्ग,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल पहुंचे हैं. यहां पर उन्होंने Z-Morh टनल का उद्घाटन किया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ये मौसम, ये बर्फ, ये बर्फ की सफेद चादर से ढकी खूबसूरत पहाड़ियां, इन्हें देखकर दिल एकदम प्रसन्न हो जाता है. 2 दिन पहले हमारे मुख्यमंत्री जी ने सोशल मीडिया पर यहां की कुछ तस्वीरें शेयर की थी. उन तस्वीरों को देखने के बाद यहां आपके बीच आने के लिए मेरी बेसब्री और बढ़ गई थी.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज मैं एक बड़ी सौगात लेकर आपके एक सेवक के रूप में आपके बीच आया हूं. कुछ दिन पहले मुझे जम्मू में आपके अपने रेल डिवीजन का शिलान्यास करने का अवसर मिला था. ये आपकी बहुत पुरानी डिमांड थी. आज मुझे सोनमर्ग टनल देश को और आपको सौंपने का मौका मिला है. यानी जम्मू-कश्मीर की, लद्दाख की एक और बहुत पुरानी डिमांड आज पूरी हुई है.

उन्होंने कहा कि सोनमर्ग टनल से सर्दियों के मौसम में सोनमर्ग की कनेक्टिविटी भी बनी रहेगी. इससे सोनमर्ग समेत इस पूरे इलाके में टूरिज्म को भी नए पंख लगने वाले हैं. आने वाले दिनों में रेल और रोड कनेक्टिविटी के बहुत सारे प्रोजेक्ट्स जम्मू-कश्मीर में पूरे होने वाले हैं. अब तो कश्मीर वादी रेल से भी जुड़ने वाली है. मैं देख रहा हूं कि इसको लेकर भी यहां जबरदस्त खुशी का माहौल है.

‘हर काम का एक समय होता है…’
नरेंद्र मोदी ने कहा, “केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद ही 2015 में सोनमर्ग टनल के वास्तविक निर्माण का काम शुरु हुआ था. मुझे खुशी है कि इस टनल का काम हमारी ही सरकार में पूरा भी हुआ है. आप पक्का मानिए, ये मोदी है वादा करता है, तो निभाता है. हर काम का एक समय होता है और सही समय पर सही काम भी होने वाले हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में हालात बदलने का बहुत बड़ा श्रेय यहां की अवाम को जाता है. ये नए जम्मू-कश्मीर का एक नया दौर है. अब लोग रात के समय भी लाल चौक पर आइसक्रीम खाने जा रहे हैं. रात के समय भी वहां बड़ी रौनक रहती है.”

‘हर देशवासी 2047 तक…’
नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत, तरक्की की नई बुलंदी की तरफ बढ़ चला है. हर देशवासी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटा है. ये तभी हो सकता है, जब हमारे देश का कोई भी हिस्सा, कोई भी परिवार तरक्की से पीछे न छूटे.” उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी बीते 10 साल में एक से बढ़कर एक शैक्षणिक संस्थान बने हैंस इसका बहुत बड़ा फायदा यहां के हमारे नौजवानों को हुआ है.प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “जम्मू-कश्मीर तो अब टनल का, ऊंचे-ऊंचे पुलों का, रोप-वे का हब बनता जा रहा है. दुनिया की सबसे ऊंची टनल्स यहां बन रही हैं, दुनिया के सबसे ऊंचे रेल-रोड ब्रिज, दुनिया की सबसे ऊंची रेल लाइन यहां बन रही है.

‘कश्मीर भारत का ताज है…’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कश्मीर भारत का ताज है, इसलिए मैं चाहता हूं कि ये ताज और सुंदर है. इसलिए मुझे खुशी होती है कि इस काम में यहां के नवजवानों, बुजुर्गों और बेटे-बेटियों का साथ मिल रहा है. मैं आपको फिर भरोसा दिलाता हूं, मोदी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा. आपके सपनों के रास्ते में आने वाली हर बाधा को हटाएगा.”

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...