14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यमैं तोड़ना चाहता था 'पाकिस्तानी कनेक्शन'… IPS पंकज चौधरी का पूर्व मंत्री...

मैं तोड़ना चाहता था ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’… IPS पंकज चौधरी का पूर्व मंत्री के PA पर चौंकाने वाला दावा

Published on

जैसलमेर:

जैसलमेर में पकड़े गए पाक जासूस शकूर खान के बारे में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शकूर खान जासूसी के शक में पकड़ा गया है। वह कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के वहां काम कर चुका है। वर्ष 2008 में वह मंत्री के पीए क रूप में काम कर चुका है। इस पूरे मामले में जैसलमेर में एसपी रहे पंकज चौधरी ने चौंकाने वाला दावा किया है।

पंकज चौधरी बोले- इसलिए मुझे एसपी पद से हटाया
वह बताते हैं कि कांग्रेस नेता के घर में पाक जासूसी का संदेह उन्हें पहले ही हो गया था। उन्होंने पाकिस्तानी कनेक्शन को तोड़ने के लिए एक्शन लेना शुरू किया लेकिन राजनैतिक दखल के कारण उन्हें पूरा एक्शन नहीं लेने दिया। पंकज चौधरी ने पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के पिता गाजी फकीर के आपराधिक प्रकरणों को देखते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। इसके बाद सरकार ने आईपीएस पंकज चौधरी को तत्काल जैसलमेर के एसपी पद से हटा दिया था। पंकज चौधरी उन दिनों के घटनाक्रम का जिक्र आज भी करते हैं।

एसपी का एक्शन और सरकार का दखल
आईपीएस पंकज चौधरी बताते हैं कि वर्ष 2013 में जब वे जैसलमेर एसपी थे। तब उन्हें इस तरह की जानकारी मिली थी कि मंत्री और उनके पिता के घर संदिग्ध लोगों का आना जाना है। इस पर आईपीएस पंकज चौधरी की टीम ने कुछ ठिकानों पर दबिश भी दी तो सरकार और मंत्री ने दखल दे दिया था। इस पर आईपीएस पंकज चौधरी ने उनके गुर्गों पर कार्रवाई की। साथ ही पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के खिलाफ भी राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया। तत्कालीन एसपी सख्त एक्शन लेना चाहते थे लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया। ऐसे में पूरी कार्रवाई नहीं कर सके। चौधरी का कहना है कि सालेह मोहम्मद और उनके परिवार वालों को दोनों ही सरकारों का संरक्षण मिलता रहा। इसी वजह से पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाती।

स्वागत करने के लिए पाकिस्तान से आए थे कई लोग
फरवरी 2023 में आईपीएस पंकज चौधरी को जैसलमेर एसपी लगाया गया था। 23 फरवरी को वे पदभार ग्रहण करने पहुंचे। तब पाकिस्तान के रहीमयार से कई लोग उनके स्वागत के लिए आए थे। इस घटना की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीकानेर दौरे के दौरान कर चुके हैं। यानी कांग्रेस नेता के घर में पाकिस्तानी रिश्तेदारों और अन्य लोगों का आना जाना था। आईपीएस पंकज चौधरी ने शक के चलते कार्रवाई शुरू भी की लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार ने कुछ ही घंटों में उनका ट्रांसफर कर दिया। हालांकि अपने एक्शन के दौरान आईपीएस पंकज चौधरी ने पाकिस्तान कनेक्शन वाले संदिग्ध नेटवर्क को तोड़ने की पूरी कोशिश की और काफी हद तक वे इसमें कामयाब भी हुए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...