9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यअगर वह जिंदा है तो गोली मार दो… पहलगाम हमले के आतंकी...

अगर वह जिंदा है तो गोली मार दो… पहलगाम हमले के आतंकी आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से की बड़ी मांग

Published on

श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में टूरिस्ट को शूट करने वाले आतंकी आदिल पर जहां सुरक्षाबलों ने बड़ा एक्शन लिया है तो अब आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से मांग की है कि अगर वह जिंदा है तो उसे गोली मार दो। आतंकी आदिल की मां शहजादा बानो ने कहा है कि अगर उसका बेटा इसमें शामिल है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आदिल हुसैन ठोकर का रोल इस आतंकी हमले में है तो फोर्स को अधिकार है वो जो चाहे करे। एनकाउंटर करना चाहे तो एनकाउंटर करे।

मां को दिखाई गई तस्वीर
शहजादा बानो ने कहा कि 2018 में आदिल यहां से चला गया और कभी वापस नहीं आया। उसके बाद से मेरी बात भी नहीं हुई। आदिल से कहूंगी कि अगर वो जिंदा है तो वो सरेंडर करे क्योंकि उसकी वजह से हमें तकलीफ हो रही है। मां ने बताया कि उन्होंने कहा कि गुरुवार की शाम सुरक्षाबल आए थे, उन्होंने मुझे एक तस्वीर दिखाई लेकिन मैंने उन्हें बताया कि ये आदिल नहीं है।

हमले मे 26 लोगों की मौत
आतंकी आदिल के बारे में सुरक्षाबलों का कहना है कि 2018 में पाकिस्तान गया था। वहां से ट्रेनिंग लेकर जम्मू कश्मीर लौटा था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि बैसरन वैली अटैक में आदिल की काफी अहम भूमिका है क्योंकि वह अनंतनाग का रहने वाले हैं। सुरक्षाबल उसकी तलाशी में छापेमारी कर रहे हैं। एनआईए ने जिन तीन संदिग्धों के स्क्रेच जारी किए हैं। उनमें भी आदिल शामिल है। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...