10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'कोई कह दे कि राजभर कमीशन लेता है तो जूते...', SBSP अध्यक्ष...

‘कोई कह दे कि राजभर कमीशन लेता है तो जूते…’, SBSP अध्यक्ष का वीडियो वायरल

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें खराब सड़क निर्माण और ओमप्रकाश राजभर के कमीशन लेने के सवाल पर वह भड़क उठे. साथ ही ये कहते नजर आए कि ‘कोई कह दे कि राजभर कमीशन लेता है तो जूते से मारेंगे’. हालांकि पार्टी ने इसे फेक बताया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने फर्जी बताया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि ये AI के जरिए तैयार किया गया डीपफेक वीडियो है, वीडियो को बदनाम करने की नीयत से बनाया गया है.

अरुण राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को बदनाम करने के लिए विरोधी बार-बार कोशिश कर रहे हैं. इसलिए करीब 7 सेकेंड का एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें राजभर गाज़ीपुर के भ्रष्ट ठेकेदारों, मानक के विपरीत काम करने वालों पर एक्शन की बात कह रहे हैं. ओमप्रकाश राजभर ने ठेकेदारों से अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है, ये वीडियो आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस के जरिए तैयार गया है. ये डीपफेक वीडियो है. ये सिर्फ़ और सिर्फ़ सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को बदनाम करने की नीयत से बनाया और वायरल किया गया है.

अरुण राजभर ने दावा किया कि आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस से डीप फ़ेक वीडियो बनाई गई है, ओपी राजभर की आवाज़ में वो बात वीडियो में दिखाई गई है, जो उन्होंने कही ही नहीं.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...