12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यअवैध संबंध और 3 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेलिंग... महिला की गला...

अवैध संबंध और 3 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेलिंग… महिला की गला दबाकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते एक शख्स ने प्रेमिका की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पति के शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज की. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, 15 मार्च को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव की रहने वाली एक महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते सहारनपुर के रहने वाले उसके प्रेमी राशिद ने कर दी थी. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि मृतक महिला से उसके अवैध संबंध थे. लेकिन पिछले कुछ समय से वह उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही थी. इससे परेशान होकर उसने महिला की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी.

एसपी (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि 15 मार्च को थाना बुढ़ाना के गांव मंदवाड़ा की रहने वाली एक महिला का शव सहारनपुर के जूनागढ़ी से बरामद हुआ था. इसके बाद उसके पति के तहरीर पर हत्या का मुकदमा थाना बुढ़ाना पर दर्ज किया गया और घटना के अनावरण के लिए एक टीम गठित की गई. इसके बाद पुलिस टेक्निकल एविडेंस कलेक्ट किए और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए.

‘3 लाख रुपये के लिए कर रही थी ब्लैकमेलिंग’
इसके बाद शनिवार को थाना बुढ़ाना पुलिस ने आरोपी राशिद को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने हत्या की बात और अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि महिला के साथ उसका अवैध संबंध था. महिला पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी. महिला को उसने पहले एक लाख पचास हजार रुपये दे चुका था. मगर, अब वह तीन लाख रुपये मांग रही थी.

‘आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जेल’
इससे परेशान होकर उसने महिला को बहला-फुसला कर बाइक से सहारनपुर लेकर गया और वहां गमछा से गला घोट कर हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपी हत्या में प्रयोग की गई बाइक और गमछा को बरामद कर लिया गया है. वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...