12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ में मुस्लिम छात्र से हिन्दू व्यापारियों ने पाकिस्तान के झंडे पर...

अलीगढ़ में मुस्लिम छात्र से हिन्दू व्यापारियों ने पाकिस्तान के झंडे पर कराया पेशाब, पुलिस भी देखती रही

Published on

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आज हिन्दू व्यापारी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बाजार बंद करके प्रदर्शन कर रहे थे। शहर के हिन्दू व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर करीब 10 से 12 पाकिस्तानी झंडे चिपका दिए। वहीं प्रदर्शन के कुछ देर बाद एक छात्र स्कूली यूनिफार्म में वहां पहुंच गया। छात्र ने पाकिस्तानी झंडे को हटा दिया, तभी वहां मौजूद कुछ व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना बन्ना देवी क्षेत्र रसलगंज बाजार का है। यहां आज दोपहर में व्यापारियों ने एक छात्र पर सड़क से पाकिस्तान का झंडा हटाने और उसे अपना राष्ट्रीय ध्वज बताने का आरोप लगाया है। व्यापारी छात्र से भारत माता की जय के नारे लगवाए। फिर छात्र से सड़क पर पाकिस्तान का झंडा लगवाया और उस झंडे के ऊपर छात्र से पेशाब करवाई गई। व्यापारियों ने छात्र की इस हरकत को लेकर उससे हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई, फिर छात्र को वहां से वापस भेज दिया।

पाकिस्तानी झंडे पर पेशाब करवाया
इस घटना को लेकर छात्र ने बताया कि सड़क पर लगे पाकिस्तानी झंडा निकालने में स्कूल के 4-5 छात्रों ने भी उसकी मदद की थी। व्यापारियों ने उस को पीटा और हाथ जोड़कर माफी मंगवाई, उससे सड़क पर पाकिस्तान का झंडा भी लगवाया। फिर पाकिस्तानी झंडे पर उस से पेशाब भी करवाया गया है। इसके बाद उससे वहां से जाने दिया गया।

छात्र की इस हरकत को लेकर व्यापारियों ने छात्र को बताया कि हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है और इसी को हम राष्ट्रीय ध्वज कहते हैं। हमें अन्य किसी देश के झंडे से कोई लेना देना नहीं है। दोबारा अगर ऐसा किया तो छोड़ा नहीं जाएगा। छात्र से भारत माता की जय के नारे लगवाए गए, जिसके बाद छात्र को वहां से जाने दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था, जो इस पूरे मामले को देखता रहा, लेकिन हस्तक्षेप करने की जहमत तक नहीं उठाई। इस मामले की पुलिस जांच भी कर रही है।

Latest articles

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...