9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहार के आरा में दरवाजे पर सो रहे शख्स के सिर में...

बिहार के आरा में दरवाजे पर सो रहे शख्स के सिर में बदमाशों ने मारी गोली, मौत से इलाके में दहशत

Published on

आरा,

बिहार के आरा में घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे एक युवक को हथियार से लैस बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम मौके पर छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मामला संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव का है. मृतक के चचेरे भाई कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि मेरा भाई दरवाजे पर सो रहा था. इसी बीच किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. गोली किसने और क्यों मारी है इसका हम लोगों को पता नहीं है, लेकिन कुछ दिनों पहले आम तोड़ने को लेकर गांव के ही नामजद लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था.

‘गांव के नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप’
उनलोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी. हम लोगों को शक है कि उन्हीं लोगों के द्वारा हमारे भाई की गोली मारकर हत्या की गई है. बता दें कि मृतक की पहचान संजय सिंह के 22 साल के बेटे अमीत विक्रम उर्फ गोलू सिंह के रूप में हुई है, जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था. वहीं, हत्या की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है.

मामले में SP ने कही ये बात
एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि नसरतपुर गांव में एक युवक की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है. घटना को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार भी करेगी. इसके साथ ही पूरे मामले का खुलासा भी किया जाएगा.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...