18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यवासना में समलैंगिक बहन ने रिश्‍तों का घोंटा गला, आधी रात भाभी...

वासना में समलैंगिक बहन ने रिश्‍तों का घोंटा गला, आधी रात भाभी से करती थी इश्‍कबाजी! भेद खुला तो बन गई कातिल

Published on

नई दिल्ली

जिस मां ने उसे जन्म दिया, उसने उसी को गला घोंटकर मार डाला। जिस भाई के हाथ पर उसने राखी बांधी, उसने उसी भाई का बेदर्दी से खून बहा दिया। उसके हाथ अपनी उस मां की जान लेते हुए भी नहीं कांपे, जिसके साथ रील्स बनाकर वो अपने यार-दोस्तों के साथ शेयर करती थी। हरियाणा के यमुना नगर डबल मर्डर केस की सच्चाई बेहद खौफनाक है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि घर की इकलौती बेटी इतनी बड़ी साजिश कैसे रच सकती है। वारदात को 72 घंटे बीत चुके हैं और अपनी मां के साथ-साथ सगे भाई की हत्या करने वाली काजल को लेकर अब उसकी मौसी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस पूछताछ में हत्या वाले दिन यानी 23 जून को ही इस बात का खुलासा हो गया था कि 27 वर्षीय काजल एक समलैंगिक लड़की है और उसे बचपन से ही लड़कों की तरह रहने का शौक था। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काजल के भाई राहुल की दो शादी हुई थी। मंगलवार को काजल की मौसी ने बताया कि राहुल की पहली शादी काजल ने ही अपनी एक सहेली से कराई थी। शादी के बाद काजल अपने सहेली को रात में अपने कमरे में बुला लेती थी। इस बात का पता जब राहुल को चला तो घर में काफी विवाद हुआ।

राहुल की दूसरी पत्नी भी घर छोड़कर मायके गई
बाद में राहुल और उसकी पत्नी दोनों अलग हो गए। हालांकि, लोगों को बताया गया कि राहुल की पत्नी को बच्चे ना होने की वजह से दोनों अलग हुए हैं। कुछ वक्त बीतने के बाद राहुल ने एक दूसरी लड़की से शादी कर ली। घर में नई बहू आई तो उसके साथ काजल का विवाद रहने लगा। इस वजह से वो भी कुछ समय बाद अपने मायके चली गई। इन सब बातों को लेकर अक्सर काजल का झगड़ा अपनी मां और भाई से होता था। हालांकि किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपने दिल में नफरत पाले बैठी काजल इतना बड़ा और खतरनाक कदम उठा सकती है।

हत्या के बाद ब्यूटी पार्लर गई काजल
काजल के अंदर अपनी मां और भाई की जान लेने का कोई पछतावा नहीं था। मामले में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद घर में रखे करीब 14 लाख रुपए के गहने उसने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखे और बाहर निकल गई। पहले काजल मोहल्ले के बाहर ही इधर उधर घूमती रही और इसके बाद ब्यूटी पार्लर गई। यहां उसने अपने बाल स्ट्रेट कराए। जब उसे तसल्ली हो गई कि घर पर पुलिस पहुंच गई होगी और सब इस वारदात को लूट समझ रहे होंगे तो वो वापस लौटी। यहां पहुंचकर उसने पुलिस को बताया कि वो जूस लेने के लिए बाहर गई थी।

वीआईपी नवाब नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट
एक मोबाइल शॉप पर सेल्स गर्ल के तौर पर काम करने वाली काजल का अक्सर ही अपनी मां से विवाद होता था। मां उसके रहने के तौर-तरीकों को लेकर उसे समझाती थी, लेकिन काजल ने अपना बर्ताव नहीं बदला। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले काजल घर छोड़कर भी चली गई थी। बाद में उसकी मां ही उसे समझा-बुझाकर वापस लाई। इसके बाद काजल घर के ऊपर वाले कमरे में रहने लगी। इंस्टाग्राम पर उसने वीआईपी नवाब नाम से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ था, जहां वो रील्स बनाकर शेयर करती थी। इसके साथ ही उसने अपने हाथ पर नवाब नाम का टैटू गुदवा रखा था।

पार्क में फेंकी रॉड और ऋषिकेश भाग गया कृष
काजल के साथ मिलकर संपत्ति के लिए अपनी बुआ और भाई की हत्या करने में शामिल रहने वाला कृष भी बेहद शातिर निकला। उसके ऊपर किसी का शक ना जाए, इसलिए हत्या के तुरंत बाद वो ऋषिकेश के लिए निकल गया। इससे पहले उसने उस रॉड को एक पार्क में फेंक दिया, जिससे उसने काजल के भाई की जान ली थी। कृष ने उन कपड़ों को भी एक नहर में फेंक दिया, जिन्हें उसने हत्या के वक्त पहना हुआ था। हालांकि, पुलिस की गिरफ्त में आते ही काजल टूट गई और अपने साथ-साथ कृष का भी सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...