12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यगंगाजल छिड़कने के मामले में ज्ञानदेव आहूजा को पहले पार्टी ने बाहर...

गंगाजल छिड़कने के मामले में ज्ञानदेव आहूजा को पहले पार्टी ने बाहर निकाला, अब फिर बढ़ी मुश्किल, जानें वजह

Published on

दौसा:

अलवर के राम मंदिर में कांग्रेस नेताओं के पहुंचने के बाद गंगाजल छिड़कने के मामले में पार्टी से बाहर किए गए नेता ज्ञानदेव आहूजा की फिर मुश्किलें बढ़ी है। पहले जहां बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा र पार्टी का डंडा चला और उन्हें भाजपा से निष्कासित किया गया। अब उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है। दौसा में सतीश कुमार निवासी काटरवाडा नामक व्यक्ति ने बसवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानिए किस मामले में दर्ज हुआ केस
सतीश कुमार का कहना है कि वह पहले थाने में मुकदमा दर्ज करने गया था लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसलिए उसने न्यायालय के इस्तगासे के जरिए FIR दर्ज कराई है। इस मुकदमे में 6 अप्रैल को पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के द्वारा मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करने के मामले का जिक्र करते हुए छुआछूत और भेदभाव का आरोप लगाया है।

बांदीकुई डीएसपी को सौंपी गई जांच
साथ ही इस पूरे मामले में अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 302, 196 और एससी – एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। न्यायालय के इस्तगासे के जरिए दर्ज हुए इस मुकदमे की जांच अब दौसा के बांदीकुई डीएसपी रोहिताश देवंदा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि इस्तगासा के जरिए उनके पास शिकायत आई है। इस मामले की आगे की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पूरे मामले की जानकारी देना आसा होगा। घटनाक्रम के संबंध में भी जानकारी भी जुटाई जा रही है। आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Latest articles

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...