19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'इंडिया ब्लॉक के नेता पर सर्वसम्मति से होगा फैसला', ममता की दावेदारी...

‘इंडिया ब्लॉक के नेता पर सर्वसम्मति से होगा फैसला’, ममता की दावेदारी पर बोले तेजस्वी

Published on

कोलकाता ,

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया ब्लॉक के किसी भी सीनियर लीडर द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्णय पर आम सहमति से पहुंचा जाना चाहिए.

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा कि इंडिया ब्लॉक ने इस मामले पर अभी विचार नहीं किया है और सभी सहयोगियों को शामिल करते हुए इस पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें ममता बनर्जी द्वारा गठबंधन का नेतृत्व किए जाने से कोई भी समस्या नहीं है, लेकिन ये ध्यान में रखते हुए कि हमारे गठबंधन में कई सीनियर लीडर हैं, हमें एक साथ बैठकर नेता चुनने पर सामूहिक फैसला लेने की जरूरत है.

ये पूछे जाने पर कि क्या इंडिया ब्लॉक के लीडर के रूप में आरजेडी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बागडोर सौंपने के विचार का समर्थन करती है, इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने भविष्य के नेतृत्व के मुद्दे पर अभी तक सामूहिक रूप से कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन जब कोई निर्णय लिया जाएगा कि नेता कौन होगा और भविष्य का रोडमैप क्या होगा, तो यह आम सहमति से होगा.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...