11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यISIS जैसी हरकत… औवेसी ने पाकिस्तान की परमाणु बम वाली धमकी की...

ISIS जैसी हरकत… औवेसी ने पाकिस्तान की परमाणु बम वाली धमकी की हवा निकाली

Published on

नई दिल्ली

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की परमाणु शक्ति वाली धमकी पर करारा जवाब दिया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कुछ नेताओं द्वारा परमाणु ताकत का जिक्र करने पर ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन ISIS से करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना और धर्म के आधार पर हिंसा करना किसी भी धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता।

ओवैसी ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब
पहलगाम हमले पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा, “पाकिस्तान हमेशा परमाणु शक्ति होने की बात करता है, उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हैं, तो वह देश चुप नहीं बैठेगा। चाहे कोई भी सरकार हो, हमारी जमीन पर हमारे लोगों को मारकर और धर्म के आधार पर उन्हें निशाना बनाकर आप किस ‘दीन’ की बात कर रहे हैं?… आपने आईएसआईएस की तरह काम किया है।’

पीएम मोदी से की ये अपील
उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि कश्मीर और कश्मीरियों को भारत का अभिन्न अंग माना जाए। ओवैसी ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री को बताना चाहता हूं कि अगर कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है, तो कश्मीरी भी हमारे अभिन्न अंग हैं… हम कश्मीरियों पर शक नहीं कर सकते।’

इससे पहले पहलगाम के हमलावरों पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि ये कमीने निर्दोष लोगों को उनका नाम पूछकर, मजहब पूछकर मार रहे थे। उन्होंने पहलगाम हमले को मानवता पर हमला बताया और कहा कि आतंकियों ने जानवर से भी बदतर व्यवहार किया। ओवैसी ने कहा कि आतंकवाद की जड़ें खोदनी होंगी। उन्होंने सरकार से इसे जड़ से खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...