14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजीवनभर स्मरणीय रहेगा... महाकुंभ 2025 में मुसलमानों की एंट्री पर क्या बोले...

जीवनभर स्मरणीय रहेगा… महाकुंभ 2025 में मुसलमानों की एंट्री पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Published on

प्रयागराज

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को महाकुंभ नगर में आकाशवाणी के एफएम रेडियो चैनल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्‍होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। योगी ने यूपी के मुख्‍यमंत्री के रूप में देश और दुनिया से आने वाले संत और श्रद्धालुओं की सेवा के अवसर को अपना सौभाग्‍य बताया। उन्‍होंने कहा कि एक साल पहले अयोध्‍या में 500 सालों का इंतजार खत्‍म करके रामलला का विराजमान होना और 144 सालों बाद इस तरह के मुहूर्त में महाकुंभ का होना, ये ईश्‍वर की कृपा है।

एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में योगी ने वक्‍फ बोर्ड को भूमाफिया बोर्ड करार दे दिया। उन्‍होंने कहा कि किसी भूमाफिया को यहां की जमीन पर कब्‍जा नहीं करने देंगे। महाकुंभ में मुसलमानों के प्रवेश को लेकर भी योगी ने अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि सनातन पर उंगली उठाने वाले लोग यहां न आए तभी अच्‍छा रहेगा। जो अपने आपको भारतीय मानता है और सनातना परंपरा के प्रति श्रद्धा का भाव रखता है वे जरूर आएं। बहुत साल पहले बहुत सारे लोगों ने इस्‍लाम अपना लिया था, उनकी कुछ पीढि़यां आज भी सनातन में विश्‍वास रखती हैं।

‘कलुषित मानसिकता वाले यहां न आएं’
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ये उन लोगों के चेतावनी है जो सनातन परंपरा की आस्‍था को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं। महाकुंभ में कोई भी आ सकता है। ये ऐसा स्‍थल है जहां जाति और पंथ की दीवारें समाप्‍त हो जाती हैं। यहां किसी भी तरह के भेदभाव के लिए जगह नहीं है। महाकुंभ के बारे में तो एक मान्‍यता है कि यहां वसुधैव कुंटुबकम देखने को मिलता है। लेकिन अगर कोई बुरी मानसिकता के साथ यहां आएगा तो उसे खुद को भी अच्‍छा नहीं लगेगा और उसे जीवन भर यह स्‍मरणीय रहेगा।

मौलाना बरेलवी ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान जारी कर कहा था कि महाकुंभ मेले की जमीन वक्‍फ बोर्ड की है। महाकुंभ नगर की लगभग 54 बीघा जमीन वक्‍फ बोर्ड की है। मुसलमानों ने बड़ा दिल दिखाते हुए कोई आपत्ति नहीं की है। कुंभ मेले की सारे इंतजाम उसी वक्‍फ की जमीन पर हो रहे हैं। दूसरी तरफ, अखाड़ा परिषद के लोग महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...