22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबदमाशों ने मुनीम से छीने 19 लाख रुपए

बदमाशों ने मुनीम से छीने 19 लाख रुपए

Published on

जबलपुर।
शहर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो स्कूटर सवार बदमाशों ने एक मुनीम से 19 लाख रुपए छीन लिए और फरार हो गए। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी मोहनलाल गुहा के मुनीम बैंक से 19 लाख रुपए निकालकर अपनी बाइक से ऑफिस की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले मुनीम पर लोहे के रॉड से हमला किया और फिर बैग में रखे 19 लाख रुपए लूटकर स्कूटर से फरार हो गए।

घायल मुनीम ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकेबंदी करा दी, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़िए: बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...