15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यदो देशों का झंडा लेकर विदेश से पैदल पटना पहुंचा जबरा फैन,...

दो देशों का झंडा लेकर विदेश से पैदल पटना पहुंचा जबरा फैन, गदगद हुए तेजस्वी यादव

Published on

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक ‘जबरा फैन’ उनसे मिलने नेपाल से पैदल चलकर पटना पहुंचा। तेजस्वी यादव ने उससे मुलाकात की और नेपाल से पैदल चलकर मुलाकात करने आए अपने प्रशंसक की कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई। तेजस्वी यादव ने कहा कि, ‘मिलने की चाहत लिए पड़ोसी देश नेपाल के आनंद शर्मा जी ने नेपाल से पटना तक की लंबी दूरी पैदल तय की।’

आनंद शर्मा तेजस्वी यादव के बड़े प्रशंसक हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘पटना आने के दौरान आनंद शर्मा ने पीठ पर दोनों देशों यानि भारत और नेपाल का झंडा रखे हुए थे। कल देर रात शर्मा पटना आवास पहुंचे और सम्मानित किया। उनसे नेपाल के युवाओं और प्रशंसकों के जोश और दीवानगी के बारे सुनकर खुशी हुई।’ तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘प्रतिदिन अपने आप से दोहराता हूं कि ईश्वर मुझे इतना सबल और सामर्थ्यवान बनाए कि आपकी अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरता रहूं।’ नेपाल से आए आनंद शर्मा ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।

तेजस्वी को पहनाई नेपाली टोपी, गले में डाला गमछा
आनंद शर्मा ने तेजस्वी यादव के सिर पर नेपाली टोपी और गले में गमछा भी डाला। इस दौरान तेजस्वी यादव काफी खुश नजर आए।तेजस्वी यादव ने आनंद शर्मा को अपनी एक पोर्ट्रेट आकार की तस्वीर पर ऑटोग्राफ भी दिया। यह ज्ञात नहीं हो सका है कि कि शर्मा ने नेपाल के किस हिस्से से अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...