9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यजयपुर: भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य पर मस्जिद में जाकर नारे लगाने...

जयपुर: भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य पर मस्जिद में जाकर नारे लगाने का आरोप, विरोध में सैकड़ों लोग उतरे, नारेबाजी

Published on

जयपुर,

जयपुर की जामा मस्जिद में बीजेपी विधायक बाल मुकुंद आचार्य द्वारा नारेबाजी और पोस्टर चिपकाने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन हुआ. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया. आचार्य ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी की भावना आहत करना नहीं था. मस्जिद समिति और कांग्रेस नेताओं ने भी शांति बनाए रखने की अपील की.जयपुर के जौहरी बाजार इलाके में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और जामा मस्जिद में हुए विवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया. दरअसल, शुक्रवार रात बीजेपी विधायक बाल मुकुंद आचार्य जामा मस्जिद पहुंचे थे. आरोप है कि उन्होंने मस्जिद में आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाए और कुछ नारे लगाए. इसके विरोध में लोगों ने शनिवार शाम नमाज के बाद सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने जबरन दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की, जिसके बाद हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया. पुलिस आयुक्त बिजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि हालात सामान्य हैं, यातायात भी सुचारू है और पुलिस कार्रवाई कर रही है. उन्होंने अपील की कि लोग सड़कों पर प्रदर्शन न करें.

बीजेपी विधायक ने जताया खेद
बीजेपी विधायक आचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे. उन्होंने कहा कि उनका किसी समुदाय की भावना आहत करने का कोई इरादा नहीं था. अगर किसी की भावनाएं आहत हुईं तो उन्हें खेद है.

मस्जिद के अंदर जाकर नारे लगाना गलत
जामा मस्जिद प्रबंधन समिति ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शांति बनाए रखने की अपील की. कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने कहा कि जयपुर में अमन बनाए रखने के लिए वे सब कुछ कुर्बान करने को तैयार हैं. उन्होंने भी ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, लेकिन विधायक के मस्जिद के अंदर जाकर नारे लगाने को गलत बताया. कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भी कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा. पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...