15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजयपुर: रात में मौत बन दौड़ी तेज रफ्तार कार, स्टंटबाजी का ये...

जयपुर: रात में मौत बन दौड़ी तेज रफ्तार कार, स्टंटबाजी का ये Video खौफनाक, 4 युवक आए चपेट में

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर से एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि जगतपुरा इलाके में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार से स्टंट करते हुए कुछ युवकों ने सड़क पर तांडव मचा दिया। इस दौरान 4 लोगों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इधर, पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।

राहगीरों को चोटें लगने के बाद भी नहीं रुके
बड़ी बात यह है कि राहगीरों को चोटें लगने के बाद कार सवार युवक यही नहीं रुके। वे तेज रफ्तार से कार को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद भी स्पीड़ में स्टंटबाजी करते हुए कार दौड़ाते रहे। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

कार में सवार एक युवक ने इस पूरी घटना का लाइव वीडियो बना लिया। फिर उसने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस गाड़ी के नंबरों के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुट गई है।

अंधेरे में सड़क पर मचाते रहे हुड़दंग
पुलिस के अनुसार, यह वीडियो जयपुर के जगतपुरा इलाके का है। यह गुरुवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो में कार सवार युवक रात के अंधेरे में सड़क पर हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं। कार चालक खतरनाक स्टंट कर रहा है। स्टंट करते समय कार अचानक बेकाबू हो गई। सड़क के किनारे खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान चार युवक कार की चपेट में आ गए और उन्हें हल्की चोटें आईं। कार सवार युवकों ने घायलों की मदद करने की बजाय अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कार लेकर मौके से भाग गए। फिलहाल, पुलिस स्टंट करने वाले युवकों की तलाश कर रही है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...