9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजयपुर: भारी बारिश में कार पर गिरा पेड़, स्कूल प्रिंसिपल की दबकर...

जयपुर: भारी बारिश में कार पर गिरा पेड़, स्कूल प्रिंसिपल की दबकर मौत

Published on

नई दिल्ली,

राजस्थान के अलग-अलग हिस्से में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस बीच बुधवार को हुई भारी बारिश में एक कार पर नीम का पेड़ गिर पड़ा. इस हादसे में सरकारी स्कूल के एक प्रिंसिपल की मौत हो गई. यह हादसा जयपुर ग्रामीण इलाके में हुआ और इससे पूरा गांव सदमे में है.

मृतक की पहचान प्रकाशचंद मीणा के रूप में हुई है, जो एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल थे. घटना के वक्त वे अपने घर से स्कूल जा रहे थे. झमाझम बारिश के चलते नीम का पेड़ कमजोर हो गया और अचानक उनकी कार के ऊपर आ गिरा. पेड़ इतना भारी और विशालकाय था कि कार की छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई और मीणा का शव कार में ही फंस गया.

क्रेन की मदद से हटाया गया पेड़
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन पेड़ इतना बड़ा था कि उसे हटा पाना मुश्किल था. तुरंत ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और क्रेन मंगवाई गई. जब पेड़ को हटाया गया और मीणा को कार से बाहर निकाला गया, तब तक वे दम तोड़ चुके थे.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया
क्रेन की मदद से पेड़ को हटाकर शव को बाहर निकाला गया और पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया.. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है. प्रिंसिपल की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रिंसिपल की मौत से शोक में लोग
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल प्रकाशचंद मीणा के निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके छात्रों और साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मसलन, इस हादसे के बाद लोगों का कहना है कि इस बारिश के मौसम में सावधान रहने की जरूरत है. खासतौर पर बारिश के मौसम में पेड़ कमजोर हो जाते हैं और आमतौर पर यह हादसा देखने को मिलता है. पहले भी इस तरह के कई हादसे सामने आए हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...