11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यजम्मू नगर निगम मेयर का चुनाव 21 अक्टूबर को, 17 तक नामांकन,...

जम्मू नगर निगम मेयर का चुनाव 21 अक्टूबर को, 17 तक नामांकन, जानें क्या अधिसूचना

Published on

जम्मू:

निर्वाचन आयोग ने जम्मू में मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। मेयर का चुनाव 21 अक्टूबर को होगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की यह पहली अग्निपरीक्षा होगी। मेयर और डेप्युटी मेयर चुनाव के लिए 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरा जा सकेगा।चुनाव आयोग ने चुनाव का आदेश म्यूनिसिपल एक्ट 2000 में त्रुटि को दूर करने के बाद जारी किया है।

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के महापौर चंदर मोहन गुप्ता और उपमहापौर पूर्णिमा शर्मा थीं। दोनों ने 24 सिंतबर को अपना इस्तीफा दे दिया था। रैना ने पार्टी के पार्षदों और नेताओं के साथ संयुक्त बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि गुप्ता और रैना ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया और भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

13 साल बाद 2018 में हुए थे चुनाव
गुप्ता और शर्मा ने जेएमसी के 75 में से 43 वार्ड पर जीत दर्ज करने के बाद 15 नवंबर 2018 को महापौर एवं उपमहापौर का पद संभाला था। शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव 13 वर्ष के अंतराल के बाद 2018 में 8 से 16 अक्टूबर तक चार चरणों में हुए थे। भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी ने महापौर और उपमहापौर के आधा कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें बदलने का फैसला किया था लेकिन 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण पार्टी ने यह फैसला टाल दिया था।

मौजूदा स्थिति
मौजूदा समय में निगम में दो कारपोरेटरों के निधन के बाद 73 कारपोरेटर रह गए हैं। इन पार्षदों में से बीजेपी के 44, 14 निर्दलीय पार्षद और 13 कांग्रेस के पार्षद हैं। 2018 में बीजेपी को यूं तो 43 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 14 और 18 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे लेकिन इनमें से निर्दलीय पार्षद राजकुमार त्रखान, सुच्चा सिंह और अशोक सिंह बाद में बीजेपी में आ गए थे। अब फिर से होने जा रहा नगर निगम का चुनाव रोमांचक होने की उम्म्मीद है। क्योंकि काफी खींचतान के बाद मौजूदा मेयर और डेप्युटी मेयर ने इस्तीफा दिया था।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...