9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'बिहार में 'जंगल' नहीं 'जनता' राज', मोदी के विकल्प पर भी बोले...

‘बिहार में ‘जंगल’ नहीं ‘जनता’ राज’, मोदी के विकल्प पर भी बोले नीतीश कुमार

Published on

नई दिल्ली,

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर बार-बार लग रहे ‘जंगलराज’ के आरोपों पर आज तीखा पलटवार किया. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ प्रेस से एक बातचीत में जब उनसे ‘जंगलराज’ को लेकर सवाल किया गया, तो वह मीडिया पर बिफर गए.

‘जंगल’ नहीं ‘जनता’ राज
उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कौन सा देश है और देश में ऐसा कौन सा राज्य है, जहां क्राइम नहीं होता. दो लोग आपस में झंझट कर लें, तो आप उसे जंगलराज कहेंगे? बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि जनता राज चल रहा है.

हम पिछड़ों को आगे लाने वाले
नीतीश कुमार ने हाल में अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा. हम लोग संघर्ष वाले लोग हैं. यंग एज में हमने कितना संघर्ष किया. ये लोग (बीजेपी) अलग सोच वाले हैं, जबकि हमारा मानना है कि समाज के हर तबके एकजुट करना, सबका विकास करना. जो पीछे है उन्हें आगे बढ़ाना, देश को आगे बढ़ाना.

पॉपुलेशन कम करने के लिए काम
नीतीश कुमार बोले हम पॉपुलेशन को भी कम करने के लिए कितना काम कर रहे हैं. लड़कियों को इतना पढ़ा रहे हैं और देखिए प्रजनन दर कितना कम हुआ है.

सामने आएगा मोदी का विकल्प
उन्होंने बताया कि 2024 में नरेंद्र मोदी का विकल्प सबके सामने आएगा. समय आने दीजिए उस वक्त आपको दिखाई देगा.

हम काम करते हैं वो प्रचार
नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग काम करते हैं. हम प्रचार नहीं करते हैं. प्रचार तो हम लोगों के खिलाफ होता है. केन्द्र में बैठे लोग कुछ कर रहे हैं? सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं? हमारे खिलाफ तो लगातार बोला जाता है. नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को लेकर कहा कि हम उनको को सलाह देते हैं, वह रोज मेरे खिलाफ बोलें. जब वो मेरे खिलाफ बोलेंगे, तभी उनको पार्टी में पूछा जाएगा.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...