10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्ययहूदी ट्रांसजेंडर बनी यूपी में संत, संत समाज ने किया स्‍वागत, जानिए...

यहूदी ट्रांसजेंडर बनी यूपी में संत, संत समाज ने किया स्‍वागत, जानिए क्‍या है मुंबई कनेक्‍शन

Published on

प्रयागराज

मुंबई की 45 वर्षीय यहूदी ट्रांसजेंडर ईशा बेन्जामिन सोमवार को किन्नर अखाड़े में शामिल हो गईं। महाकुंभ के दौरान उन्हें किन्नर अखाड़े में महंत के रूप में अभिषिक्त किया जाएगा। ईशा के पिता यहूदी थे और उनकी मां हिंदू थीं। ईशा पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं और मौजूदा समय में वर्तमान अमेरिका स्थित एक कंपनी में काम कर रही हैं। ईशा कहती हैं, मैंने अपनी मां से सनातन धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा।’

ईशा ने बताया, ‘मैं लगभग तीन साल से किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज के संपर्क में थी। सनातन धर्म में शामिल होकर हमें इसे मजबूत करना है और इसका प्रचार करना है।’इस बीच, किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज ने कहा, ‘ईशा के प्रवेश से सनातन धर्म मजबूत होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ईशा बेन्‍जामिन को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का महंत बनाया जाएगा।’

जगद्गुरु स्वामी नारायणचार्य शांडिल्य जी महाराज श्रृंगवेरपुर धाम ने किन्नर अखाड़े की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म को मजबूती और प्रचार की जरूरत है। इसके लिए किन्नर अखाड़े की पहल सराहनीय और प्रशंसनीय है। जगद्गुरु स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने कहा कि किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, जो प्रशंसनीय है।

इस दौरान यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य और यूपी किन्नर अखाड़े के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी (टीना मां), महामंडलेश्वर स्वामी पवित्रानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी गायत्री नंद गिरी, समाजसेवी राजीव कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश यादव और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...