15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यझारखंडः नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, आईईडी विस्फोट में तीन जवान...

झारखंडः नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल

Published on

पश्चिम सिंहभूम,

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया है. छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालीबा और बाबुडेरा के बीच नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए. घायल जवानों को तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सूत्रों के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे. 4 मार्च 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत विशेष संयुक्त टीमों ने छोटानागरा और जारइकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों और पहाड़ी इलाकों में घेराबंदी की थी.

इसी दौरान 5 मार्च, बुधवार की सुबह करीब 8:40 बजे नक्सलियों ने बालीबा इलाके में आईईडी विस्फोट कर दिया. नक्सल विरोधी अभियान चला रहे जवान विस्फोट और स्पाइक होल (नुकीले लोहे की छड़ से भरे गड्ढे) की चपेट में आ गए, जिससे तीन जवान घायल हो गए.

इस हमले में घायल जवानों में सीआरपीएफ 197 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट जी.जे. साईं, हेड कॉन्स्टेबल वी.टी. राव और कॉन्स्टेबल जी.डी. धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं. तीनों घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नक्सली नेताओं के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. इस अभियान में झारखंड पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियन शामिल हैं.

बताया जा रहा है की पश्चिम सिंहभूम में नक्सलवाद के खिलाफ जारी यह एक बड़ा अभियान है. पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी ने बताया है कि सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है, ताकि ईलाके से नक्सलियों का पूर्ण रूप से खात्मा किया जा सके

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...