15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'जंगलराज खत्म हो गया, लेकिन...', तेजप्रताप ने पुलिसकर्मी को लगवाए ठुमके तो...

‘जंगलराज खत्म हो गया, लेकिन…’, तेजप्रताप ने पुलिसकर्मी को लगवाए ठुमके तो भड़की BJP-JDU

Published on

पटना,

RJD नेता और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह पटना स्थित अपने आवास पर होली समारोह के दौरान एक पुलिसकर्मी को डांस करने का आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप पुलिसकर्मी से कह रहे हैं कि अगर ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे. इसके बाद वर्दी पहने हुए पुलिसकर्मी डांस करने लगता है. इस घटना के बाद सियासत तेज हो गई है. जेडीयू और बीजेपी ने आरजेडी और तेज प्रताप यादव पर तीखा हमला किया है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद की संस्कृति कानून की अवहेलना करना, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का मजाक उड़ाना, संविधान का बार-बार अपमान करना और लोगों का मनोबल गिराना है. आरजेडी में रहे लोगों की विचारधारा और मूल्य कभी नहीं बदलेंगे.

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने अपने बॉडीगार्ड को नाचने के लिए कहा, साथ ही कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा. हालांकि तेजप्रताप के पास किसी को निलंबित करने की शक्ति और अधिकार नहीं है. यह नीतीश कुमार की सरकार है, जंगल राज नहीं. ऐसी भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है. राजद नेताओं का विकास नहीं हुआ है.

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जंगलराज खत्म हो गया है, लेकिन लालू यादव के युवराज एक पुलिसकर्मी को धमका रहे हैं कि अगर वह (पुलिसकर्मी) उनके निर्देश (नाचने) का पालन नहीं करेगा तो उसे क्या परिणाम भुगतने होंगे. बिहार अब बदल चुका है. तेजस्वी यादव हों, तेज प्रताप यादव हों या लालू यादव के परिवार के कोई भी सदस्य हों- उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस बदलते बिहार के माहौल में ऐसी हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है.तेज प्रताप यादव के वीडियो पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि मैं इस बारे में क्या कहूं?… हर कोई अपने तरीके से होली मनाता है.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...