5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकानपुर: सपा MLA नसीम सोलंकी को धमकी देने वाला BJP नेता गिरफ्तार!...

कानपुर: सपा MLA नसीम सोलंकी को धमकी देने वाला BJP नेता गिरफ्तार! घर से हो गया था फरार

Published on

कानपुर ,

कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकी देने वाला कथित भाजपा नेता धीरज चड्ढा गिरफ्तार हो गया है. मामले में देर रात सपा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया था. इसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी नेता धीरज चड्ढा के घर रात में पुलिस पहुंची थी, लेकिन वह फरार हो गया था. घर पर उसकी टीचर पत्नी और परिवार के अन्य लोग मिले. पुलिस ने उन्हें नसीहत दी थी कि धीरज को थाने पर हाजिर करवा दें, नहीं तो पुलिस कड़ा एक्शन लेगी.

डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात करीब 8 से 10 जगह छापेमारी की. इसके बाद आरोपी धीरज चड्ढा को विनायकपुर में एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया.आपको बता दें कि वायरल ऑडियो में धीरज चड्ढा शीशामऊ विधायक नसीम सोलंकी से बदतमीजी से बात करता सुनाई दे रहा था. इस दौरान उसने सोलंकी को मारने-पीटने की धमकी भी दी. इतना ही नहीं बाद में धीरज इस बात को जायज भी ठहरा रहा था. उसने यह भी कुबूल किया कि ऑडियो में उसी की आवाज है.

दरअसल, सपा विधायक को फोन कर धीरज चड्ढा कहता है- तुम घर में बैठकर क्या कर रही हो, अलाव क्यों नहीं जलवा रही हो हिंदू बस्ती में, दिमाग खराब है क्या तुम्हारा, मैं तुम्हें पीटूंगा, साइको हो तुम. इसके जवाब में नसीम सोलंकी ने कहा- अलाव नहीं, तुम्हारी चिता न जलवा दें… बेवकूफ आदमी. एक काम करो, मेरे पास आओ, हम तुम्हारा यहीं इलाज करवा दें.

नसीम सोलंकी और धीरज चड्ढा का ये ऑडियो वायरल हुआ तो सपाई भड़क उठे. उन्होंने थाने पर जाकर गिरफ्तारी की मांग की. सोलंकी ने धीरज के खिलाफ मामला दर्ज कराया. अब पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार कर लिया है. उसने नसीम सोलंकी के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया था.

गिरफ़्तारी से पहले धीरज ने कहा था कि मैंने जो धमकी दी वह जायज है. ऑडियो जो वायरल हो रहा है उसमें उसकी ही आवाज है. धीरज के मुताबिक, मैंने विधायक से कहा कि आप मुस्लिम क्षेत्रों में ही क्यों अलाव जलवा रही हैं, हिंदू क्षेत्र में क्यों नहीं, तो इस पर उन्होंने मुझे मेरी चिता जलवाने की बात कही. जिसपर मैंने उनको पीटने की बात कही.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...