9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यकर्नाटक : रेप के बाद वायरस का इंजेक्शन दिया, चेहरे पर किया...

कर्नाटक : रेप के बाद वायरस का इंजेक्शन दिया, चेहरे पर किया पेशाब, महिला ने बीजेपी विधायक पर लगाए आरोप

Published on

बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक मुनिरत्न और उनके साथियों पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 40 वर्षीय एक महिला की ओर से दी गई शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में महिला ने सामूहिक बलात्कार, उस पर पेशाब करने और घातक वायरस का इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर यह FIR मंगलवार को आरएमसी यार्ड थाने में दर्ज की गई। खुद के बीजेपी कार्यकर्ता होने का दावा करने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि घटना 11 जून, 2023 को मथिकेरे में विधायक के कार्यालय में हुई।

क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुनिरत्न के साथी उसे कार में विधायक के कार्यालय ले गए। घटना में शामिल विधायक के तीन साथियों के नाम FIR में दर्ज किए गए हैं, जबकि चौथा आरोपी अज्ञात है। महिला ने आरोप लगाया कि कार्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए और जब उसने ऐसा नहीं करने की गुहार लगाई और रोकने की कोशिश तो बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।

विधायक ने उसके चेहरे पर पेशाब किया
FIR में कहा गया है कि इसके बाद मुनिरत्न ने कथित तौर पर दोनों व्यक्तियों को महिला से बलात्कार करने को कहा। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने उसके चेहरे पर पेशाब भी किया और घटना के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर कमरे में घुस आया और विधायक को एक सफेद डिब्बा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने डिब्बे से एक सिरिंज निकाली और इंजेक्शन लगा दिया।

विधायक ने महिला को धमकी दी
एफआईआर के अनुसार, विधायक ने कथित तौर पर महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वह उसके परिवार को नहीं छोड़ेगा और उन्हें बर्बाद कर देगा। इसमें कहा गया है कि इस साल जनवरी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और कथित तौर पर उसे एक लाइलाज वायरस का पता चला। इसके बाद उसे संहेद हुआ कि ऐसा उस घटना की वजह से हुआ है।

विधायक की प्रतिक्रिया नहीं आईएफआईआर में कहा गया है कि 19 मई को वायरस के बारे में जानने के बाद महिला ने परेशान होकर गोलियां खा लीं। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। FIR में कहा गया है कि इसके बाद महिला ने पुलिस को मामले के बारे में जानकारी देने का फैसला किया। शिकायतकर्ता ने इस हमले से पहले की एक घटना का भी जिक्र किया, जब बीजेपी विधायक ने कथित तौर पर दूसरों लोगों को पीन्या और आरएमसी यार्ड थानों में उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने के लिए कहा था। विधायक की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...