12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते', गिरिराज सिंह...

‘केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते’, गिरिराज सिंह ने बताए पुराने रिकॉर्ड

Published on

बेगूसराय:

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी और बिहार के लोगों पर फर्जी वोटर बनाने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने केजरीवाल पर बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, दिल्ली को धोखा दिया: गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, दिल्ली को धोखा दिया। शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला किया।’ उन्होंने केजरीवाल पर बिहार और यूपी के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल इन राज्यों के लोगों को 500 रुपये का टिकट कटाकर लाने और 5 लाख रुपये का इलाज कराने की बात करते हैं। गिरिराज सिंह ने दिल्ली की जनता से केजरीवाल को सत्ता से बेदखल करने की अपील की।

केजरीवाल ने अन्ना हजारे को धोखा दिया: गिरिराज
केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल के पुराने रिकॉर्ड बताते हुए कहा कि, ‘केजरीवाल जी जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं, इनका यह पुराना रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया। वह खुद फर्जी है और बिहारी, पूर्वांचल और यूपी के लोगों को कहते हैं फर्जी वोटर है।’ गिरिराज सिंह ने याद दिलाया कि इन्हीं लोगों ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था, जिन्हें आज वह फर्जी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने न सिर्फ बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों को फर्जी कहा बल्कि उन्हें गाली भी दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने इन लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है।

बिहार और यूपी के लोगों से माफी मांगें केजरीवाल: गिरिराज
गिरिराज सिंह ने आगे कहा, ‘जिसने कहा यमुना को साफ नहीं करेंगे तो वोट नहीं मांगेंगे, आज वह दूसरों को गाली दे रहा है।’ उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग केजरीवाल से इस अपमान का बदला जरूर लेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने इन लोगों के स्वाभिमान पर चोट की है। यह चोट इन्हें लंबे समय तक याद रहेगी। गिरिराज सिंह ने केजरीवाल के बयानों की कड़ी निंदा की और उन्हें बिहार, यूपी के लोगों से माफी मांगने की मांग की।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...