8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यखटाखट, खटाखट, छह हजार रुपये कर देंगे... विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा...

खटाखट, खटाखट, छह हजार रुपये कर देंगे… विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में हुड्डा ने चला ये दांव

Published on

चंडीगढ़/रोहतक

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके मद्देनजर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता को साधने में लगी हुई है। साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला भी कर रही है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर वृद्धावस्था पेंशन खटाखट-खटाखट छह हजार रुपये करेंगे। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी खटाखट…खटाखट के जरिए कई चुनावी वादे किए थे। नतीजों के बाद यह माना गया था कि कांग्रेस को इसका फायदा मिला। अब हरियाणा के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने खटाखट दांव खेल दिया है।

वोट कटुआ की जगह नहीं
भूपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को अपने रोहतक स्थित आवास पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार है। मुकाबला भाजपा और कांग्रेस की बीच है। वोट कटुआ पार्टियों की कोई जगह नहीं है। हम हर जिले में बैठक और सभाएं करेंगे। अलग-अलग वर्गों के सम्मेलन भी किए जाएंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, हरियाणा में गुरु-चेला की सरकार चल रही है। दिल्ली से प्रदेश के सारे काम चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हमारी सरकार को 47 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला है।

हरियाणा में मिले ज्यादा वोट
गठबंधन का सबसे ज्यादा वोट शेयर हरियाणा में ही है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु और फिर कर्नाटक है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का गठबंधन हैं। प्रदेश में कांग्रेस का अभी किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है।चुनावी मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा, हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, प्रति व्यक्ति आय और महिला असुरक्षा में नंबर एक हो गया है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब है। पांच हजार स्कूल बंद कर दिए। स्वास्थ्य सेवाओं का भी यही हाल है।

तो वहां पर डॉक्टर नहीं…
अस्पताल जाओ, तो वहां डॉक्टर ही नहीं हैं। प्रदेश आज साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है। भाजपा सरकार ने नौ सालों में जो भी फैसले लिए, वो सब गलत हैं। इस बार इन्हीं मुद्दों पर विधानसभा चुनाव होगा। प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। प्रदेश की 36 बिरादरी के लोगों ने तय कर लिया है कि इस बार कांग्रेस को बहुमत से जिताना है। हरियाणा में इस साल के आखिर में चुनाव हैं। लोकसभा चुनावों में पांच सीटें जीतने के बाद कांग्रेस उत्साहित है। कांग्रेस को उम्मीद है कि 2024 के चुनावों में उसके हाथ बाजी आ सकती है।

Latest articles

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

भोपाल राजधानी में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार...

एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

भोपाल केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर...

8 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रंगे हाथ धराया

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...