9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'मजहब पूछकर हत्या, इसने हमारे दिल छलनी कर दिए…' पहलगाम हमले पर...

‘मजहब पूछकर हत्या, इसने हमारे दिल छलनी कर दिए…’ पहलगाम हमले पर बोले मीरवाइज फारूक

Published on

श्रीनगर ,

श्रीनगर की जामा मस्जिद में शुक्रवार को मीरवाइज उमर फारूक ने एक महीने बाद नमाज पढ़ाई और लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार मस्जिद आने से रोका जाता है जो न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे कश्मीर के मुसलमानों के लिए दुखद है.उन्होंने हाल ही में हुए हमले को लेकर गहरी चिंता जताई. मीरवाइज ने कहा कि जिस तरह पहचान की पुष्टि के बाद लोगों की हत्या की गई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य था. उन्होंने इन हत्याओं की कड़ी निंदा की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

मीरवाइज ने बताया कि आज उनके पिता शहीद-ए-मिल्लत मीरवाइज मौलवी मोहम्मद फारूक की शहादत की 36वीं बरसी भी है. उन्होंने इस मौके पर सभी शहीदों को याद किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.साथ ही उन्होंने बताया कि इस दुख की घड़ी में कश्मीरियों ने एक बार फिर अपनी इंसानियत दिखाई. स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पर्यटकों की मदद की. एक पनी ऑपरेटर आदिल हुसैन ने दूसरों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवाई. मीरवाइज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पहलगाम हमले पर मीरवाइज ने चिंता जताई
उन्होंने मीडिया के एक वर्ग द्वारा कश्मीरियों के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत की निंदा की और अन्य राज्यों में कश्मीरियों की सुरक्षा की अपील की. साथ ही घायल लोगों से मिलने और आदिल हुसैन के घर जाकर श्रद्धांजलि देने की अनुमति भी मांगी.मीरवाइज ने कहा कि ‘कश्मीर आवाम पीड़ितों के साथ खड़े रहने की कोशिश की. पर्यटक इसकी तारीफ कर रहे हैं. लोगों ने घरों के दरवाजे खोल दिए. बता दें, 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था. इसमें 26 लोगों की जान चली गई. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...