12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्र में वोटिंग के दिन मिलेगी लाडली बहनों को 1250 रुपये की...

महाराष्ट्र में वोटिंग के दिन मिलेगी लाडली बहनों को 1250 रुपये की किस्त, हो गया न खेला

Published on

मुंबई

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को दिसंबर महीने की किस्त 20 नवंबर को देने की घोषणा की है। यह राशि विधानसभा चुनाव के बाद दी जाएगी। विधानसभा चुनाव के 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग खत्म होने के बाद महिलाओं के खातों में ये राशि आएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। सीएम शिंदे ने कहा कि उनका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। महायुति ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर वह सत्ता में वापस आती है तो इस राशि को

मेरा मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना: सीएम शिंदे
सीएम शिंदे ने कहा कि जब मैंने लड़की बहन योजना शुरू की थी तो मेरा मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना था। मुझे उम्मीद थी कि विपक्ष इसे कमजोर करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाएगा, इसलिए मैंने नवंबर तक के लिए अग्रिम भुगतान की व्यवस्था की है। शिंदे ने कहा कि उनका मकसद इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस योजना को लेकर भ्रम फैला रहा है, लेकिन सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

चुनाव में हो सकता है फायदा
बता दें कि महाराष्ट्र में चुनावों से कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना की तर्ज पर ये योजना शुरू की गई थी। महाराष्ट्र में इस लाडकी बहिन योजना भी कहा जाता है। चुनाव में शिंदे सरकार को इस योजना को फायदा हो सकता है। मध्य प्रदेश बीजेपी ने इस योजना को शुरू किया था। इस योजना से बीजेपी को फायदा मिला था और वो एमपी में एक बार फिर से सरकार बनाने में सफल रही थी। महाराष्ट्र में भी यह योजना कुछ उसी प्रकार का कमाल दिखा सकती है।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...