7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यललन सिंह ने दी सफाई- 'पीएम के खिलाफ नहीं कहे अपशब्द', बचाव...

ललन सिंह ने दी सफाई- ‘पीएम के खिलाफ नहीं कहे अपशब्द’, बचाव में उतरे तेजस्वी ने कहा- जो बोला, सही बोला

Published on

पटना ,

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने के बाद से बीजेपी के निशाने पर हैं. पीएम की जाति को लेकर की गई टिप्पणी की बीजेपी निंदा कर रही है. हालांकि जेडीयू नेता ने शनिवार को अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा- मैंने किसी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया है. मैंने सामान्य भाषा का इस्तेमाल किया है. यह आम बोलचाल की भाषा है. मैंने संसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है. वहीं उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें सड़क पर ले आई है, इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं.

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अब ललन सिंह के बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने (ललन सिंह) जो बोला है, वह सही बोला है. कुछ गलत नहीं बोला है. उन्होंने कुछ घुमाकर नहीं बोला है. सीधे-सीधे बोला है.

ललन सिंह में कोई शर्म नहीं बची: रविशंकर
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की पीएम मोदी की जाति को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बीजेपी अब हमलावर हो गई है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा,’ ललन सिंह में अब कोई शर्म नहीं बची है. आप ऐसी टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? आप एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. सांसद हैं. आप भारत के पीएम को लेकर ऐसी स्तरहीन बातें करेंगे.’

ललन सिंह को देश से माफी मांगनी चाहिए
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनर्गल बयान को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए. ललन सिंह सामंती मानसिकता के व्यक्ति हैं. इस तरह की बातें बताती हैं कि जनता दल यूनाइटेड की पिछड़ों और अति पिछड़ों को लेकर सोच कैसी है.

वहीं बीजेपी सांसद रमा देवी ने ललन सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे लोग को संस्कार और सोच की कमी होती है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री ललन सिंह ने कभी सपने में भी नहीं देखा होगा. उन्होंने जो देश को दिया है, वैसा काम आज तक किसी ने नहीं किया है. अब उन्हें नहीं समझ में आ रहा है तो क्या कहें.

इस बयान को लेकर घिरे हैं ललन सिंह
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि पीएम मोदी ने अपने आप को अति पिछड़ा कहा था. लेकिन क्या गुजरात में अति पिछड़ा जाति के लोग हैं. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तो गुजरात में उन्होंने अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर लिया था. ललन सिंह ने कहा था कि वह डुप्लीकेट पिछड़ी जाति से हैं.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...