7.5 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यलालू यादव को झटका, नहीं हटेगा 'लैंड फॉर जॉब' केस से नाम,...

लालू यादव को झटका, नहीं हटेगा ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नाम, CBI कर रही मामले की जांच

Published on

पटना/दिल्ली

लालू यादव को ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका उन्होंने CBI की ओर से दर्ज केस को रद्द करने के लिए दायर की थी। यह मामला रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। लैंड फॉर जॉब केस को रद्द कराना चाहते थे। कोर्ट ने उनकी इस मांग को नहीं माना। हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद की याचिका को खारिज कर दिया है। CBI इस मामले में अपनी जांच जारी रख सकती है।

लालू यादव को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव को ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। उन्होंने CBI द्वारा दर्ज FIR और चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। लालू यादव का कहना था कि CBI ने जांच शुरू करने से पहले जरूरी कानूनी इजाजत नहीं ली थी।

जरूरी अनुमति को लेकर हुई थी सुनवाई
इस मामले में लालू यादव की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलीलें पेश कीं। सिब्बल ने कहा कि CBI ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों को तोड़ा है। उन्होंने बिना जरूरी इजाजत के ही लालू यादव के खिलाफ जांच शुरू कर दी। लालू प्रसाद यादव ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले में राहत पाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने CBI की FIR और चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी। उनका कहना था कि CBI ने जांच शुरू करने से पहले जरूरी कानूनी अनुमति नहीं ली।

हाई कोर्ट से सीबीआई को ग्रीन सिग्नल
हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की याचिका को खारिज कर दिया। CBI इस मामले में अपनी जांच जारी रख सकती है। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव के खिलाफ मामला चलता रहेगा। कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि CBI ने बिना आवश्यक वैधानिक अनुमति लिए ही लालू यादव के खिलाफ जांच शुरू कर दी, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...