6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यसिक्किम में लैंडस्लाइड की चपेट में आया मिलिट्री कैंप; 3 जवानों की...

सिक्किम में लैंडस्लाइड की चपेट में आया मिलिट्री कैंप; 3 जवानों की मौत, 6 लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Published on

इंफाल

पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश अब जनजीवन पर कहर बनकर टूट रही है. रविवार शाम करीब 7 बजे सिक्किम में एक सैन्य शिविर पर भूस्खलन ने हमला किया, जिसमें तीन जवानों की जान चली गई और छह अन्य अभी भी लापता हैं. चार जवानों को मलबे से जिंदा निकाला गया, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं. राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

भारतीय सेना ने सोमवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि जान गंवाने वालों में हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और एक पोर्टर अभिषेक लखाड़ा शामिल हैं. इसी बीच, सिक्किम के लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में फंसे 1000 से अधिक पर्यटकों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है. ये सभी लोग 30 मई से मौसम की मार के चलते वहीं फंसे हुए थे.

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश
पिछले चार दिनों से सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो रही है, जिसने कई जगहों पर जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक कुल 37 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें असम से 10, अरुणाचल प्रदेश से 9, मिजोरम से 5 और मेघालय से 6 लोग शामिल हैं.

यह पहली बार नहीं है जब सिक्किम प्राकृतिक आपदा की चपेट में आया है. अक्टूबर 2023 में बादल फटने के कारण तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हुई थी और 98 लोग लापता हो गए थे. उस हादसे में सेना के 22 जवान भी शामिल थे, जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

नदियां उफान पर, लाखों प्रभावित
ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. असम में बाढ़ से 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए सेना, वायुसेना और असम राइफल्स की तैनाती की गई है.

मणिपुर में 19,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं और 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. त्रिपुरा में भी 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. मिजोरम की राजधानी आइजोल में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रशासन ने 2 जून को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. राज्य में सिर्फ चार दिनों में भूस्खलन की 211 घटनाएं दर्ज की गई हैं.

उत्तर भारत में भी बदला मौसम का मिजाज
इस बीच उत्तर भारत में भी मौसम ने करवट ली है. राजस्थान के 30 और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के वैशाली जिले में रविवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण एक घर गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई. राज्य के नौ जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी दी है.

प्राकृतिक आपदाएं एक बार फिर दिखा रही हैं कि मौसम का मिजाज कितना क्रूर और अप्रत्याशित हो सकता है. प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन चुनौती बड़ी है और इंसानी जान की कीमत सबसे बड़ी.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...