3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यलॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे जीशान अख्तर ने कराया बीजेपी नेता पर ग्रेनेड...

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे जीशान अख्तर ने कराया बीजेपी नेता पर ग्रेनेड अटैक, पंजाब पुलिस का बड़ा दावा

Published on

चंडीगढ़:

पंजाब पुलिस ने बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के आरोप में दो लोगों को अरेस्ट किया है है। पुलिस के मुताबिक हमले के आरोपियों को वारदात के 12 घंटे के अंदर ही पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक जालंधर में पूर्व मंत्री कालिया के घर पर हमला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस हमले में पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी और जीशान अख्तर की भूमिका है। जीशान अख्तर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड है। एजेंसियां पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं। पुलिस का मानना है कि यह हमला एक क्रॉस बॉर्डर प्लैंड अटैक था, जिसका मकसद पंजाब में धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ना था।

इस आतंकी संगठन पर शक की सुई
चंडीगढ़ में पंजाब से स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने कहा कि बीजेपी नेता के घर पर हमले के पीछे आईएसआई और उग्रवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का हाथ है। ये ऐसी आतंकी गतिविधियों से पंजाब की धार्मिक तनाव पैदा करना चाहते हैं। डीजीपी ने बताया कि जीशान अख्तर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का है और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी इस हमले का मास्टरमाइंड है। पंजाब पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में ज्यादा डिटेल जानकारी नहीं दी जा सकती है क्योंकि जांच प्रभावित हो सकती है। शुक्ला ने कहा कि हम इस मामले में हैप्पी पासिया और अन्य लोगों के साथ-साथ बीकेआई की संलिप्तता की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया, जिसके बाद हमले में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा के साथ दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया।

कालिया ने आप सरकार पर बोला हमला
पिछले कुछ महीनों में पंजाब में बार-बार ग्रेनेड हमलों के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि ऐसे ज्यादातर मामले सुलझ गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि अगर पंजाब पुलिस जांच से संतुष्ट है तो वह भी संतुष्ट हैं। कालिया ने कहा कि पुलिस को यह भी जांच करनी चाहिए कि जिन लोगों को उन्होंने गिरफ्तार किया है, क्या उन्होंने पंजाब के अन्य हिस्सों में भी हमले किए हैं। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। पाकिस्तान हमेशा पंजाब में परेशानी पैदा करने की कोशिश करता है। पंजाब पुलिस की पहली जिम्मेदारी शांति बनाए रखना है। दुर्भाग्य से पिछले तीन सालों से पंजाब पुलिस कमजोर नजर आ रही है।

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...