9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिना वकालतनामा केस लड़ने वाला वकील… राजा भैया पर पत्नी भानवी सिंह...

बिना वकालतनामा केस लड़ने वाला वकील… राजा भैया पर पत्नी भानवी सिंह ने लगाया गहरी साजिश का आरोप

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद किसी से छुपा नहीं है। बस्ती राजघराने की राजकुमारी रही भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस करा दिया है। राजा भैया ने भानवी सिंह से तलाक मांग लिया है और इसका मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी क्रम में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एक बार फिर इंसान की गुहार लगाते हुए जोरदार हमला बोल दिया है। साथ ही भानवी सिंह ने बिना वकालतनामा और बिना उनकी जानकरी के बहस करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। भानवी सिंह ने दावा किया है कि उनके केस में एक अनजान वकील ने बिना उनकी जानकारी और बिना वकालतनामा के बहस कर ली है। ये सिर्फ गैरकानूनी ही नहीं बल्कि एक गहरी साजिश का हिस्सा है। भानवी सिंह ने पोस्ट में लिखा कि बिना वकालतनामा केस लड़ने वाला वकील? मुझे इंसाफ चाहिए, साजिश नहीं। जब वकील भी साजिश में शामिल हो जाए तो न्याय कैसे मिलेगा?

भानवी सिंह ने आगे लिखा कि मेरे केस में एक अनजान वकील (एडवोकेट भानू प्रताप सिंह) ने बिना मेरी जानकारी और बिना वकालतनामा के बहस की। वॉइस रिकॉर्डिंग में साफ कबूल किया। वकील महेंद्र पाल सिंह के कहने पर राजा भैया के लिए किया। भानवी ने कहा कि यह न केवल प्रोफेशनल मिसकंडक्ट है, बल्कि मेरे पति द्वारा मेरे और मेरे बच्चों के खिलाफ की गई एक गहरी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बिना वकालतनामा, बिना मेरी जानकारी के मेरी संपत्ति पर बहस की गई है। ये सिर्फ गैरकानूनी नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ एक खुली साजिश है।

भानवी सिंह ने बताया कि शिकायत बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड और इंडिया को भेज दी है। अब जनता को भी सच जानना चाहिए। वहीं भानवी सिंह ने वकील से बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें, भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज कराया था। भानवी सिंह की तहरीर पर राजा भैया के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए के तहत केस दर्ज किया गया है। धारा 498ए के तहत पति और ससुराल पक्ष पर विवाहिता के साथ क्रूरता या अत्याचार के मामलों में कानूनी संरक्षण का प्रावधान है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...