12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमामूली बहस के बाद LIC एजेंट की सरेआम गोली मारकर हत्या, नेपाल...

मामूली बहस के बाद LIC एजेंट की सरेआम गोली मारकर हत्या, नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया कातिल दोस्त

Published on

बलरामपुर,

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने ही अपने दोस्त का कत्ल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह विदेश भागने की कोशिश कर रहा था.बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने इस मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाले की पहचान मोहम्मद वसीम के तौर पर हुई है. वह एक एलआईसी एजेंट के तौर पर काम करता था. बुधवार को उसके दोस्त फरहान ने उसे मिलने के लिए बुलाया था.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वसीम जब अपने दोस्त फरहान के पास पहुंचा तो उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने लगी. कुछ देर बाद हाथापाई की नौबत आ गई. और इसी दौरान फरहान ने वसीम को गोली मार दी. गोली लगते ही वसीम खून से लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा.

एसपी विकास कुमार के मुताबिक, हमले के बाद आरोपी फरहान मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज़ सुनकर लोग वहां जमा हो गए और घायल वसीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस संबंध में वसीम की बहन ने पुलिस को तहरीर दी. जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली.

मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी फरहान की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली और पुलिस टीम ने आरोपी फरहान को नेपाल सीमा पर मझगावा पुलिस चौकी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि वो नेपाल भागने की फिराक में था.पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने बताया कि अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है. अभी पुलिस को हत्या का मोटिव पता नहीं चला है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...