12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यएक झटके में परिवार खत्म... बस से टक्कर के बाद कार सवार...

एक झटके में परिवार खत्म… बस से टक्कर के बाद कार सवार पिता और 3 बेटों की मौत

Published on

मुरादाबाद ,

यूपी के मुरादाबाद में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता, उनके तीन बेटे और गाड़ी का ड्राइवर शामिल है. हादसा दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर हुआ. पहले दो कारों की टक्कर हुई, फिर एक कार उछलकर दूसरे साइड से आ रहे बस से टकरा गई. जिसके चलते कार में सवार पांच लोगों की जान चली गई.

हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को कार के अंदर से निकाला. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. रो-रोकर उनका बुरा हाल है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी के साथ हज करके वापस लौटे थे. दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने रामपुर से उनके बेटे आए थे. लेकिन लौटते समय मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के पास दर्दनाक हादसा हो गया.

हज से लौटे पिता को लेने गए थे बेटे
रामपुर निवासी बुजुर्ग अफसर अली अपनी पत्नी के साथ हज के लिए गए थे. बीते दिन वो दिल्ली लौटे थे. अफसर अली के बेटे नक़्शे अली, आरिफ अली, इंतेखाब अली सहित परिवार के अन्य लोग उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट लेने के लिए पहुंचे थे. दिल्ली से वापस आते समय मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में अफसर अली की कार का एक अन्य कार से एक्सीडेंट हो गया.

टक्कर इतनी तेज थी कि अफसर अली की कार हवा में उछलकर दूसरे साइड से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों में हाजी अशरफ (68), उनके 3 बेटे नक्शे अली (40), आरिफ अली (22), इंतेखाब अली (19) व कार ड्राइवर अहसान (35) शामिल है. ये सभी रामपुर जिले में स्वार थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर के निवासी थे.

हादसे के घायलों को उपचार के लिए मूंढापांडे सीएचस ले जाया गया. मामले में एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि सुबह थाना मुंडा पांडे क्षेत्र में एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें टायर पंचर होने के बाद कार अनियंत्रित होकर दूसरे साइड से आ रही बस से टकरा गई थी. दो लोगों की मौके पर मौत हुई थी और तीन की अस्पताल में. चार मृतक एक ही परिवार के हैं. जबकि, एक कार चालक भी मारा गया है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...