13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनोएडा में सातवें फ्लोर से गिरकर LLB छात्र की मौत, अंदर फ्लैट...

नोएडा में सातवें फ्लोर से गिरकर LLB छात्र की मौत, अंदर फ्लैट में थी महिला मित्र और दोस्त

Published on

नोएडा,

नोएडा में एक एलएलबी स्टूडेंट की 7वें फ्लोर से गिरने की वजह से मौत हो गई. ये स्टूडेंट अपने कुछ दोस्तों के साथ सेक्टर 99 में स्थित सुप्रीम टावर सोसाइटी गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस उन दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है, जिनके साथ युवक फ्लैट पर गया था.

मरने वाले स्टूडेंट की पहचान कर ली गई. उसका नाम तापस था और वो यहां एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. घटना सेक्टर-39 के थाना क्षेत्र में हुई. परिवार वालों को सूचना दे दी गई है. छात्र के प‍िता गाज‍ियाबाद में एडवोकेट हैं.

पुलिस के मुताबिक, युवक अपने कुछ साथियों के साथ फ्लैट पर गया था, जहां इमारत से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि युवक 7वीं मंजिल से कैसे गिर गया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी
पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है और मामले से जुड़े हर पहलू को जानने की कोशिश में लगी है. पुलिस जांच के दौरान मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस घर के लोगों से भी मामले के बारे में जानकारी ले रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

महिला मित्र और दोस्तों के साथ फ्लैट में था तापस
सूत्रों के मुताबिक, तापस की एक लड़की से दोस्ती थी. दोनों कानून की पढ़ाई कर रहे थे. दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था. घटना के वक्त तापस के साथ उसकी फ्रेंड और अन्य दोस्त भी फ्लैट में मौजूद थे. इस बीच, ये घटना हो गई.

नोएडा पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है. तापस के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है. तापस जिस फ्लैट में गया था, वहां मौजूद दोस्तों के बयान दर्ज हो रहे हैं. जानकारी जुटाई जा रही है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...