8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यलोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी फिर चर्चा में, IAS सलेक्शन के...

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी फिर चर्चा में, IAS सलेक्शन के बैकडोर कनेक्शन का फैक्ट चैक जानें

Published on

जयपुर/ कोटा

लोकसभा स्पीकर के तौर पर ओम बिरला के दूसरी बार चुने जाने के बाद फिर से उनकी छोटी बेटी अंजलि सोशल मीडिया पर चर्चा में आने लगी है। दरअसल, यह अफवाह फिर से चल पड़ी है कि अंजलि बिरला बिना UPSC एग्जाम देकर आईएएस बन गई है। यानी उनका सलेक्शन बैकडोर से हुआ है। आपको बता दें कि हाल ही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2019 के 89 उम्मीदवारों के रिजर्व कैटेगरी की सूची जारी की गई थी, जिसमें अंजलि बिरला का नाम भी था। तभी से सोशल मीडिया पर यह बहस चली कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला को बिना यूपीएससी परीक्षा दिए ही आईएएस बना दिया गया है। वहीं यह भी कहा जाने लगा कि आरक्षित कोटे में से किसी अभ्यर्थी को हटाकर उन्हें शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट से जानिए इस तथ्य के दावा का सच।

​बैकडोर से एंट्री की बात पूरी तरह गलत​
आपको बता दें कि इस बहस के बाद समाचार एजेंसी एएफपी ने भी सिविल सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा – 2019 के लिए मेरिट सूची को स्कैन किया था। इसमें अंजलि का नाम और रोल नंबर पाया गया। इस पोस्ट में यह भी सामने आया कि यूपीएससी की ओर से जारी 89 लोगों की यह सूची रिजर्व कैटेगरी की सूची है, जिसमें उनका भी नाम शामिल था। यह सूची संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। ऐसे में अंजलि बिरला के बैकडोर से आने की बात सही नहीं पाई गई है। 2019 की परीक्षा के नतीजे 4 अगस्त, 2020 को घोषित किए गए थे।

​​सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर रहती है अंजलि बिरला​
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की बेटी अंजलि आईएएस बनने के बाद अक्सर सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। कई पॉलिटिकल पार्टी के समर्थक पेजों ने भी अंजलि बिरला के आईएएस बनने को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है। हाल ही एक एक्स यूजर ने अंजलि बिरला की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां आप बिना परीक्षा दिए यूपीएससी पास कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी के रूप में जन्म लेना होगा. अंजलि बिरला ने बिना कोई परीक्षा दिए यूपीएससी पास किया, वह पेशे से एक मॉडल हैं. मोदी सरकार हमारी शिक्षा प्रणाली का मजाक उड़ा रही है’

​जानें कहां हैं वर्तमान में पोस्टिंग​
अंजलि बिरला के इंटरव्यू में 275 में से 176 अंक हासिल किए। उनके कुल अंक 953 थे, उनका रोल नंबर UPSC की ओर से जारी रिजर्व्ड लिस्ट में दिखाया गया था। दिल्ली के रामजस कॉलेज से स्नातक अंजलि बिरला का चयन भारतीय रेलवे लेखा सेवा के लिए हुआ है। वह वर्तमान में रेल मंत्रालय में कार्यरत हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...