14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यदिल्ली में खिलेगा कमल, पूर्वांचलियों पर केजरीवाल के आरोप पर योगी आदित्यनाथ...

दिल्ली में खिलेगा कमल, पूर्वांचलियों पर केजरीवाल के आरोप पर योगी आदित्यनाथ भी विवाद में कूदे

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। केजरीवाल के यूपी और बिहार के लोग आकर दिल्ली में फर्जी नाम शामिल करने वाले बयान पर यूपी के सीएम ने कहा कि ये दिल्ली सभी की है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में भी बीजेपी सरकार बनेगी।

केजरीवाल को योगी का जवाब
दरअसल, दिल्ली के पूर्व सीएम ने दिल्ली के कई इलाकों में मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर कहा था कि यूपी और बिहारवाले आकर यहां फर्जी नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर लेते हैं। इसी के सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बताचीत में कहा कि मतदाता सूची का निर्माण जो भी होता है वह भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में होता है। उन्होंने कहा कि लोकल प्रशासन तो दिल्ली सरकार के अधीन ही है राज्य सरकार के अधीन रहता है, वो तो स्वयं अपने ऊपर उंगली उठवा रहे हैं।

उतना ही यूपी, बिहारवालों का अधिकार…
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद रखना जितना अधिकार दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल का है, उतना ही अधिकार दिल्ली के अंदर रहने वाले यूपी और बिहार के नागरिकों का भी है उत्तराखंड के नागरिकों का भी है। योगी ने कहा कि वे भी उतना ही अधिकार रखते हैं। यूपी के सीएम ने कहा कि ये अलग विषय है कि कि किसी ने बड़ा उद्यम लगाया होगा कोई श्रमिक होगा कोई बड़ा नौकरशाह होगा कोई एक सामान्य कर्मचारी होगा, कोई राजनेता होगा तो कोई एक कार्यकर्ता होगा। उन्होंने कहा कि यूपी हो या बिहार, उत्तराखंड हो या पंजाब सबके लोगों का उतना ही अधिकार होगा जितना अरविंद केजरीवाल का है।

दिल्ली में भी खिलेगा कमल
यह पूछने पर कि क्या इस बार योगी दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे तो उन्होंने कहा जरूर आएंगे। उन्होंने साथ ही ये भी याद दिलाया कि कोविड के दौरान जो अपमान आम आदमी पार्टी ने ने यूपी, बिहार और उत्तराखंड के लोगों का किया था। देश के अन्य नागरिकों के साथ जो व्यवहार किया था उसको जवाब देने का अवसर भी इस चुनाव के अंदर बनेगा। योगी ने कहा कि इस बार भी दिल्ली जाएंगे और इस बार वहां भी कमल खिलेगा।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...