12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यलखनऊ: थाने में धरने पर बैठे भाजपाई, बूथ अध्यक्ष के बंदूक का...

लखनऊ: थाने में धरने पर बैठे भाजपाई, बूथ अध्यक्ष के बंदूक का लाइसेंस निरस्त होने से थे खफा

Published on

लखनऊ ,

यूपी की राजधानी लखनऊ के BBD थाने में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए. बताया जा रहा है कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष के बंदूक का लाइसेंस निरस्त होने से भाजपाई नाराज थे. चूंकि, BBD थाने की रिपोर्ट पर ही डीएम ने लाइसेंस रद्द किया था इसलिए पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष की अगुवाई में दर्जनों लोग थाने में घुस आए और बीजेपी का झंडा-बैनर लेकर नारेबाजी करने लगे.

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर BBD थाने में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब करीब 50 की संख्या में आए भाजपाई धरने पर बैठ गए. पूर्व जिला अध्यक्ष (लखनऊ) राम निवास यादव समेत 50 की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता थाने के अंदर धरने पर बैठे थे. उनके हाथ में हाथ मे भाजपा का झंडा था और वे नारेबाजी कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि चिनहट स्थित जुग्गौर के भाजपा बूथ अध्यक्ष अवधेश कुमार के बंदूक का लाइसेंस निरस्त होने पर नाराज हुए राम निवास यादव समर्थकों संग थाने पहुंच गए और दारोगा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

दरअसल, BBD थाने की रिपोर्ट पर ही लखनऊ के DM ने भाजपा नेता का लाइसेंस निरस्त किया था. जिसके बाद भाजपाईयों ने BBD थाने में तैनात पुलिसकर्मियों व SHO पर पैसा लेने का आरोप जड़ दिया. इतना ही नहीं उनका कहना था कि दारोगा अजय नारायण सिंह और अन्य पुलिसवाले पैसा लेकर जमीन पर कब्जा करवाते हैं.

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम निवास यादव ने BBD थाने के SHO अजय नारायण पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया. हंगामा बढ़ते देख थाने पर धरने पर बैठे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए खुद ACP मौके पर पहुंचे.

ACP विभूतिखंड अनिद्ध विक्रम सिंह धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे रहे. इस बीच थाने पर चिनहट थाने की फोर्स को भी बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद भाजपाई माने और पुलिसवालों ने राहत की सांस ली. फिलहाल, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...