10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यलुलु मॉल और मेदांता हॉस्पिटल भी देंगे अब टैक्स, लखनऊ नगर निगम...

लुलु मॉल और मेदांता हॉस्पिटल भी देंगे अब टैक्स, लखनऊ नगर निगम का ‘मिशन 1000 करोड़’

Published on

लखनऊ

यूपी की राजधानी लखनऊ में नगर निगम अब हाउस टैक्स का अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। अब गृहकर और अन्य मदों के जरिए अपनी आमदनी को 1000 करोड़ रुपये तक ले जाने की तैयारी है, जिसे मार्च 2025 तक हासिल कर लिया जाएगा। शहर में शहीद पथ के किनारे बसी हुई नई कॉलोनियों से भी अब टैक्स वसूला जाएगा।

लखनऊ नगर निगम विस्तारित सीमा में शहीद पथ के किनारे बसी कॉलोनियों को पहली बार गृहकर के दायरे में लाया जा रहा है। इनमें लुलु मॉल, मेदांता अस्पताल, सेंट्रम होटल और अंसल एपीआई जैसी कॉलोनियां भी शामिल हैं। सीमा विस्तार के बाद जो नई कॉलोनियां बसी हैं, उनमें आवासीय और व्यावसायिक मिलाकर एक लाख भवन भी हैं।

एक हजार करोड़ के मिशन को लेकर चल रहा नगर निगम इसके साथ ही शहर में जानकीपुरम विस्तार, गोमतीनगर विस्तार, आईआईएम रोड के अलावा इन इलाकों के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मॉल, होटल और अस्पताल भी लखनऊ नगर निगम अधिनियम के तहत टैक्स के दायरे में आ जाएंगे।

अब खास बात है कि नगर निगम इसके लिए हाउस टैक्स की रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करेगा। बल्कि करीब दो लाख नए भवनों को गृहकर के दायरे में लाया जाएगा। शहर में नए बने ऐसे भवन भी शामिल हैं, जो अब तक टैक्स के दायरे से बाहर रहे हैं।

इस संबंध में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस बार गृहकर और अन्य मदों से नगर निगम की आय 1000 करोड़ करने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जो भवन टैक्स के दायरे में आने से छूटे हैं, उनको दायरे में लाया जा रहा है। जिन आवासीय भवनों का उपयोग व्यावसायिक किया जा रहा है, उनके टैक्स का निर्धारण दोबारा किया जा रहा है।

आयुक्त ने बताया कि जब निगम की आय बढ़ेगी तो फिर नगर निगम शहर में विकास के अधिक कार्य करा सकेगा। निगम ने पिछले साल हाउस टैक्स से 425 करोड़ रुपये वसूले थे। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों, पालतू कुत्तों के लाइसेंस शुल्क और जुर्माने से उसे 239 करोड़ और मिले थे। इस तरह कुल 664 करोड़ रुपये की आमदनी नगर निगम को हुई थी।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...