8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यमुसलमानों को तेजपत्‍ता जैसा बना दिया, बिरयानी खाई तेजपत्‍ता फेंका, मुस्लिम सम्‍मेलन...

मुसलमानों को तेजपत्‍ता जैसा बना दिया, बिरयानी खाई तेजपत्‍ता फेंका, मुस्लिम सम्‍मेलन में बोले डिप्‍टी सीएम

Published on

लखनऊ

आगामी 2024 लोकसभा व नगर निकाय में भले ही अभी वक्त हो लेकिन सत्ताधारी बीजेपी अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गई है। यही वजह है कि इस बार बीजेपी मुसलमानों को अपने पाले में लाने की जुगत में जुट गई है और इसके लिये कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में बीजेपी ने लखनऊ में पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा पीएम मोदी ने लाखों मुसलमानों को निशुल्क मकान देकर यह साबित कर दिया है कि सबका साथ और सबका विकास हुआ है। वहीं इस दौरान बृजेश पाठक ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों को गुमराह किया है। डिप्टी सीएम ने कहा राजनीतिक दलों ने मुसलमानों का हाल तेजपत्ते जैसा किया है बिरयानी खा ली, और तेजपत्ते को निकाल कर फेंक दिया। आजादी के बाद से ऐसा ही होता आया है। मुसलमानों को तेजपत्ता बनाया गया सिर्फ स्वाद लेने के लिए, वोट लेने के लिए। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाषण की शुरुआत ‘मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद’ नारे के साथ की थी।

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम के जरिये राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने मुसलमानों को सतर्क किया। उन्होंने कहा मुसलमान जज्बात से काम ना ले, बल्कि वो तालीम हासिल करें। उन्‍होंने कहा मुसलमान को किसी से देश मे खतरा नहीं है देश मे मुस्लिम समाज बराबरी के साथ रहे। इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत कई बीजेपी अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के नेता मौजूद रहे।

असीम वक़ार ने बीजेपी पर बोला हमला
वहीं बीजेपी ने आयोजित पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन पर एआईएमआईएम नेता असीम वक़ार ने करारा हमला बोल दिया। असीम वक़ार ने कहा बीजेपी कुछ चंद इस्लाम की नीतियों और शरीयत का विरोध करने वाले मुसलमानों को लेकर एक सम्मेलन कर रही है। इसको पसमांदा सम्मेलन के नाम से पुकारा जा रहा है। AIMIM नेता ने कहा आम मुसलमान हमेशा से बीजेपी की नीतियों के खिलाफ था, है और रहेगा। उन्होंने कहा बीजेपी सिर्फ भ्रम फैला रही है, मुसलमान ना उनके साथ कभी थे और ना ही कभी जाएंगे।

Latest articles

तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

भोपाल भोपाल के शाहपुरा इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी,...

मप्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

भोपाल मप्र के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने बुधवार को हालात...

चाय पीने जा रहे चार दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित निपानिया इलाके में देर रात एक भीषण सड़क...

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित: नरसिंहपुर प्रदेश में अव्वल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

भोपाल मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...