9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: सीटों को लेकर MVA में अनबन, अल्टीमेटम से बनेगी बात या...

महाराष्ट्र: सीटों को लेकर MVA में अनबन, अल्टीमेटम से बनेगी बात या टूटेगी दोस्ती, कल होगी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) की टेंशन बीजेपी की पहली लिस्ट ने और बढ़ा दी है। इधर, उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की समस्या को बढ़ा दिया है। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कहा कि सीट शेयरिंग तय करो नहीं तो अपनी पार्टी की लिस्ट जारी कर देंगे। ऐसे में कहा जा रहा कि ये गठबंधन रहेगा या टूट जाएगा। इस मनमुटाव के बीच कल महाविकास आघाड़ी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है।

एनसीपी जारी कर सकती है लिस्ट
महाविकास अघाड़ी गठबंधन के तीनों दलों ने अपनी-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। ऐसे में यदि सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनती है तो सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे। सूत्रों के अनुसार एनसीपी(SP) के उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार हो गई है। एनसीपी (SP) की इस सूची में अजित पवार के बगावत के वक्त शरद पवार का साथ देने वाले नेताओं को प्रमुखता से जगह दी गई है।

एनसीपी (SP) के संभावित उम्मीदवारों के नाम
जयंत पाटील – इस्लामपूर
अनिल देशमुख – काटोल
जितेंद्र अव्हाड – कलवा मुंब्रा
रोहिणी खडसे – मुक्ताईनगर
रोहित पवार – कर्जत जामखेड
रोहित पाटिल – तासगांव
राखी जाधव – घाटकोपर पूर्व
राजेश टोपे – घनसावंगी
बालासाहेब पाटिल – कराड उत्तर
प्राजक्त तानपुरे – राहुरी
सुनील भूसरा – विक्रमगढ़
अशोक पवार – शिरुर
मानसिंह नाइक – शिराला
शशीकांत शिंदे – कारेगांव
हर्षवर्धन पाटिल – इंदापूर (हाल ही में बीजेपी से एनसीपी में आए)

इसके अलावा अजित पवार गुट को छोड़कर हाल ही में एनसीपी (SP) में आए प्रभावशाली नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम
उद्धव ठाकरे ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। उद्धव ने कहा कि अगर 24 घंटे में कांग्रेस का जवाब नहीं आया तो ठाकरे सेना अपनी पहली लिस्ट जारी कर देगी, लेकिन मैसेज पब्लिक में गलत न जाए इसलिए संभावित कैंडिडेट को अभी से प्रचार करने को कह दिया है। इसके साथ ही उद्धव की मांग है कि तीनों बड़े दल आघाड़ी में शामिल छोटे दलों को अपने अपने कोटे से सीटें देंगे।

विदर्भ और मराठवाड़ा की सीटों को लेकर अनबन
बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस के लटकाने और भटकाने वाले तौर तरीकों से बेहद नाराज हैं। मामला ठाकरे की शिवसेना सेना और कांग्रेस के बीच विदर्भ और मराठवाड़ा की सीटों को लेकर बढ़ा है।

MVA में 28 सीटों को लेकर घमासान
दरअसल, महाविकास अघाड़ी में 28 सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस लोकसभा में परफॉर्मेंस को आधार बनाना चाहती है, जबकि शिवसेना 2019 के विधानसभा चुनाव नतीजों के आधार पर विदर्भ और मराठवाड़ा में सीटें मांग रही है। हालांकि, एनसीपी शरद गुट का सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...