17 C
London
Monday, June 23, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्र पुलिस निकम्मी है…बयान देने वाले MLA को CM फडणवीस की नाराजगी...

महाराष्ट्र पुलिस निकम्मी है…बयान देने वाले MLA को CM फडणवीस की नाराजगी के बाद शिंदे ने दी ये सीख

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में अपने बेतुके बयान से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नाराज करने वाले शिवसेना विधायक को एकनाथ शिंदे ने कड़ी नसीहत दी है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे ने बुलाढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ को पुलिस की आलोचना करने पर फटकार लगाई है। शिंदे ने कहा है कि वर्दी पहने वाले लोगों को सम्मान जरूरी है। संजय गायकवाड़ ने महाराष्ट्र पुलिस को निकम्मी कह दिया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जो गृह विभाग भी देखते हैं। उन्होंने गायकवाड़ के बयान पर नाराजगी व्यक्त की थी। फडणवीस ने कहा था कि इस संबंध में वह डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से बात करेंगे। एकनाथ शिंदे ने रविवार को पार्टी विधायक संजय गायकवाड़ को राज्य पुलिस की आलोचना करने के लिए सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और उन्हें ‘वर्दीधारी लोगों’ का सम्मान करने के लिए कहा।

मंच से गायकवाड़ को चेताया
एकनाथ शिंदे ने गायकवाड़ के गृह क्षेत्र बुलढाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक संजय गायकवाड़ अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कभी-कभी अपनी भावनाओं में बह जाते हैं। उन्होंने राज्य पुलिस बल के खिलाफ बयान दिया और उनकी दक्षता पर सवाल उठाया। लेकिन कुछ लोगों की गलती के लिए पूरे पुलिस बल को दोषी ठहराना गलत है। शिंदे का यह बयान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाराजगी व्यक्त करने के एक दिन बाद दिया। मंच पर संजय गायकवाड़ भी मौजूद थे। बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गायकवाड़ ने शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस को दुनिया में सबसे अक्षम बताकर विवाद खड़ा कर दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस भ्रष्ट है, नकदी और कीमती सामान की जब्ती को कम करके बताती है और केवल हफ्ता (फिरौती) वसूलने में रुचि रखती है। गायकवाड़ के इस बयान को विपक्ष ने लपक लिया था।

बड़बोले हैं संजय गायकवाड़
रविवार की सुबह गायकवाड़ ने पत्रकारों के सामने माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा वह कुछ अधिकारियों के बारे में मेरे निजी अनुभव पर आधारित था। लेकिन अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं इसके लिए माफ़ी मांगता हूं। दोपहर बाद शिंदे ने माफ़ी स्वीकार की। सात महीने पहले संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए थे। गायकवाड़ ने कहा था कि राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Latest articles

UNSC Emergency Meeting:परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद UNSC में हंगामा ईरान ने बुलाई आपात बैठक रूस-चीन ने की निंदा

UNSC Emergency Meeting:परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...