12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमहोबा: बैंक में काम करते कर्मचारी हुआ बेहोश, हार्ट अटैक से मौत...

महोबा: बैंक में काम करते कर्मचारी हुआ बेहोश, हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका

Published on

महोबा:

कोई चलते-चलते गिर पड़ रहा है, तो कोई खेलते-खेलते अचानक से गिर रहा है। हाल ये हो गया है कि लोग खाते और काम करते समय हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आया है। बैंक कर्मचारी लैपटाप पर काम कर रहा था, तभी अचानक से लुढ़क गया। साथ में काम करने वाले कर्मचारी उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
19 जून को महोबा के कबरई स्थित एक प्राइवेट बैंक में सभी कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे थे, तभी राजेश शिंदे (30) काम करते-करते बेहोश हो गया। बगल में बैठे उसके साथी ने आवाज लगाई। अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और तुरंत राजेश को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक बिवांर गांव का रहने वाला था। यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

परिजन सदमे में
सीसीटीवी में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि राजेश कुर्सी पर किस तरह से बेहोश हो जाता है और फिर उसके साथी बैंक की गैलरी में लिटाकर सीपीआर देते रहते हैं। हालत नहीं सुधरने पर साथी उसको अस्पताल ले जाते हैं। राजेश की मौत से परिजन सदमे में हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...