9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 5 ढेर, 1000 नक्सलियों...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 5 ढेर, 1000 नक्सलियों को 20 हजार जवानों ने घेरा

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के बीजापुर सुरक्षाबलों की टीम ने एक हजार से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया है और एनकाउंटर में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया है.सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों के जंगल में सुबह-सुबह सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवान पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया.

’20 हजार जवानों ने नक्सलियों को घेरा’
सूत्रों ने ये भी बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की टीम ने अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में 1000 से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया है. इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 20,000 से ज्यादा जवान शामिल हैं.इससे पहले सुरक्षाबल की टीम ने अपने सर्च ऑपरेशन में बीजापुर के पहाड़ी पर कंक्रीट स्लैब से बने बंकर जैसे दिखने वाले एक कमरे समेत 12 नक्सली ठिकानों पर पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया.

इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि ये ऑपरेशन सीआरपीएफ की स्पेशल यूनिट कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) की 208वीं बटालियन द्वारा जीदपल्ली शिविर से चलाया गया. उन्होंने बताया, ‘एक ठिकाना 160 वर्ग फीट का बंकर जैसा था. इस पर कंक्रीट की स्लैब थी. वहां से छह सौर प्लेट, दो नक्सलियों की वर्दियां, दो छत पंखे और अन्य सामग्री बरामद की गई.’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...