15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार में जंगल में मंगल, 27 'विदेशी' के साथ 9 लोग कर...

बिहार में जंगल में मंगल, 27 ‘विदेशी’ के साथ 9 लोग कर रहे थे ‘मस्ती वाली पार्टी’, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में अजब कांड

Published on

पश्चिम चंपारण:

बिहार के बगहा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शराब पार्टी करते हुए चार वनपालों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शराबबंदी वाले बिहार राज्य में हुई है। SDPO की छापेमारी में मौके से 27 बीयर की बोतलें भी जब्त की गईं, जिनमें 4 भरी हुई थी। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है और आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

बगहा में मन रहा था जंगल में मंगल
बड़ी बात यही है कि इस बार जंगल के रखवाले ही शराब पार्टी करते पकड़े गए हैं। पश्चिम चंपारण में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में यह घटना हुई। यहां बीयर पार्टी करते हुए चार वनपालों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बगहा के नौरंगिया में SDPO ने छापेमारी की। इस दौरान शराब पीते हुए ये लोग पकड़े गए। पुलिस टीम ने मौके से बीयर की 27 बोतलें भी बरामद की हैं।

बीयर की 8 बोतलें बरामद
शनिवार की रात यहां शराब पार्टी चल रही थी। किसी ने SDPO को गुप्त सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और जंगल में चल रही बीयर पार्टी का खुलासा हुआ। वनपालों के शराब पीने के मामले में गिरफ्तार होने से वन विभाग में खलबली मच गई है। सूत्रों के अनुसार, वन विभाग अब इस मामले की आंतरिक जांच कर रहा है। पकड़े गए वनपालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार की रात कर रहे थे कांड
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बाघों की दहाड़ और जंगल की शांति के लिए जाना जाता है। लेकिन शनिवार की रात यहां बीयर की बोतलों का शोर सुनाई दे रहा था। बगहा के नौरंगिया इलाके में चार वनपाल समेत 9 लोग बीयर पी रहे थे। इन वनपालों का काम जंगल और वन्यजीवों की रक्षा करना है। लेकिन उनका यह जंगल में मंगल ज्यादा देर तक नहीं चल पाया।

अचानक SDPO ने फोर्स लेकर बोल दिया धावा
SDPO को किसी ने गुप्त सूचना दी। पुलिस टीम ने जंगल में धावा बोल दिया। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वनपालों ने शराब कहां से खरीदी और वे कब से शराब पी रहे थे। वन विभाग यह भी जांच कर रहा है कि क्या इस मामले में कोई और भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए वनपालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें नौकरी से भी निकाला जा सकता है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...