8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य16 को शादी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मौत, रुला...

16 को शादी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मौत, रुला देगी हरियाणा के नेवी ऑफिसर विनय नरवाल की स्टोरी

Published on

चंडीगढ़

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में हरियाणा के नेवी ऑफिसर की मौत हुई है। करनाल के रहने वाले भारतीय नौसेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26 वर्ष) छुट्टी पर थे। वह पहलगाम हमले में शहीद हो गए। नरवाल की 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ ने ली है। हरियाणा के जांबाज हीरो की हनीमून पर मौत के बाद करनाल में शोक की लहर है।

कोच्चि में तैनात थे विनय
जानकारी के अनुसार विनय कोच्चि में तैनात थे। मंगलवार की दोपहर में जब आतंकियों ने हमला बोला तो उसमें विनय नरवाल को भी गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शादी के बाद हनीमून पर गए नौसेना के जांबाज हीरो की मौत हो गई। देश ने आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में अन्य टूरिस्ट के साथ एक जांबाज सपूत खो दिया। हमले में उनकी पत्नी को सुरक्षित हैं।

पत्नी के सामने ही मारी गोली
लश्कर ए तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ के आतंकियों ने विनय नरवाल को उनकी पत्नी के सामने ही गोली मारी। नरवाल को अस्पताल ले जाया गया है जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विनय नरवाल राजेश सिंह नरवाल के पुत्र थे। परिवार के लोगों ने विनय की धूमधाम से शादी की थी। आतंकवादियों ने नेवी ऑफिसर की छाती, गर्दन और बांह में गोली मारी।

सीएम सैनी जताया शोक
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम के आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया है। सैनी ने एक्स पर लिखा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...