9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य20 साल पहले हुई शादी, अब पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से...

20 साल पहले हुई शादी, अब पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, 6 बच्चों का बाप परिवार संग फरार

Published on

नई दिल्ली

मेरठ में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि पति पत्नी के बीच में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता ही रहता था। घटना से पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। मंगलवार को बात इतनी आगे बढ़ गई कि गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसकी हत्या ही कर डाली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला मौसम मजदूरी का काम करता है। मौसम की शादी करीब 20 साल पहले फरजाना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के 6 बच्चे भी हुए। इतना ही नहीं बड़ी बेटी सोनम की शादी करीब 7 महीने पहले ही हुई है।

पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए
पुलिस ने बताया कि दंपती में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसको लेकर पहले भी दंपती कई बार झगड़ चुके थे। मंगलवार की सुबह भी कहासुनी हो गई। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर गई। महिला की चीखें सुनकर बच्चे बाहर की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई है। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। गांव के लोगों ने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद पति और ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मरने वाली महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला शुचिता सिंह ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द से जल्द हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...